CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 पंजीकरण समय सीमा 7 फरवरी तक बढ़ी, pgcuet.samarth.ac.in से करें आवेदन
Santosh Kumar | January 31, 2024 | 04:10 PM IST | 1 min read
इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी पीजी 2024 के लिए आवेदन की तारीख 24 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी की थी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख बढ़ा दी है। एनटीए ने आवेदन की आखिरी तारीख 7 फरवरी तक बढ़ा दी है, छात्र सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान 8 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
इससे पहले, आयोग ने आवेदन की तारीख 24 जनवरी से बढ़ाकर 31 जनवरी कर दी थी। अब एक बार फिर एनटीए की ओर से जारी नोटिस के मुताबिक इसकी तारीख में बदलाव किया गया है। सीयूईटी पीजी 2024 सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुलेगी। इससे पहले, सुधार विंडो 2 से 4 फरवरी तक खुलने वाली थी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर का समय बाद में उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।
CUET PG 2024: कैसे करें आवेदन?
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
-
सीयूईटी पीजी 2024 के रजिस्ट्रेशन का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
-
पूरी तरह से भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल