CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन की आखिरी तारीख आज, pgcuet.samarth.ac.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 7, 2024 | 08:17 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 7 फरवरी को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, वे आज रात 11.50 बजे तक आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान 8 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
CUET PG 2024: आवेदन प्रक्रिया
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
-
CUET PG 2024 के लिए "Register" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
-
नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
-
इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
-
फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
-
भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2024 कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख दो बार बढ़ा दी है। इससे पहले एनटीए ने आवेदन की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी की थी। एनटीए के जारी नोटिस के मुताबिक CUET PG 2024 सुधार विंडो 9 से 11 फरवरी तक खुली रहेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर का समय बाद में उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]IAF Agniveer Recruitment 2024: भारतीय वायु सेना अग्निवीर भर्ती की आवेदन तिथि बढ़ी; 11 फरवरी तक करें अप्लाई
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु चयन प्रक्रिया में 3 चरण शामिल किए गए हैं। जिनमें से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), फिजिकल फिटनेस टेस्ट व एडेप्टेबिलिटी टेस्ट और मेडिकल टेस्ट शामिल किया गया है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी