CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी 2024 आवेदन की अंतिम तिथि आज, pgcuet.samarth.ac.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | February 10, 2024 | 07:15 AM IST | 1 min read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी।
नई दिल्ली: सीयूईटी पीजी 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो आज यानी 10 फरवरी को बंद हो जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे आज रात 11.50 बजे तक पंजीकरण प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। एनटीए ने एप्लिकेशन प्रक्रिया को 7 फरवरी से बढ़ाकर 10 फरवरी किया है।
इच्छुक उम्मीदवार परीक्षा के लिए pgcuet.samarth.ac.in पर आवेदन कर सकते हैं। छात्र सीयूईटी पीजी 2024 के लिए पंजीकरण शुल्क का भुगतान 11 फरवरी रात 11.50 बजे तक कर सकते हैं।
CUET PG 2024: आवेदन प्रक्रिया
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र नीचे दिये गए चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
- उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- CUET PG 2024 के लिए "Register" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
- नई विंडो पर मांगी गई जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।
- इसके बाद लॉग-इन क्रेडेंशियल दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
- फॉर्म भरने के साथ-साथ उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क भी जमा करना होगा।
- भरे हुए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें और इसे भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
आपको बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने CUET PG 2024 कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की तारीख तीन बार बढ़ा दी है। इससे पहले एनटीए ने आवेदन की तारीख 31 जनवरी से बढ़ाकर 7 फरवरी की थी। एनटीए के जारी नोटिस के मुताबिक CUET PG 2024 सुधार विंडो 13 फरवरी तक खुली रहेगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 11 से 28 मार्च तक सीयूईटी पीजी परीक्षा आयोजित करेगी, जिसकी उत्तर कुंजी 4 अप्रैल को जारी की जाएगी। परीक्षा तीन पालियों में होगी। पेपर का समय बाद में उम्मीदवारों के साथ साझा किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें