CUET PG 2024: सीयूईटी पीजी आवेदन पत्र सुधार के लिए खुली विंडो, अभ्यर्थी त्रुटि में ऐसे करें बदलाव
Santosh Kumar | February 11, 2024 | 03:24 PM IST | 1 min read
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट (सीयूईटी पीजी 2024) के लिए आवेदन सुधार विंडो आज से खोल दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे पंजीकरण फॉर्म में सुधार के लिए आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाकर निर्धारित क्षेत्रों में सुधार कर सकते हैं।
CUET PG 2027: Important Topics
Also See: CUET PG PYQ's | Syllabus
Don't Miss: Top Colleges in India Accepting CUET PG Score
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा 11 मार्च से 28 मार्च तक आयोजित की जाएगी। आवेदन पत्र में सुधार करने की अंतिम तिथि 13 फरवरी है। ऐसे में अगर आपके आवेदन पत्र में किसी भी जानकारी में कोई त्रुटि है तो उसे ठीक करने के लिए आपके पास 13 फरवरी तक ठीक कर सकते हैं।
उम्मीदवार CUET PG 2024 पंजीकरण फॉर्म में केवल निर्धारित क्षेत्रों में बदलाव कर सकते हैं। इनमें उम्मीदवार का नाम, या माता-पिता का नाम, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी, पीडब्ल्यूबीडी स्थिति, चयनित विश्वविद्यालय आदि शामिल हैं। आवेदक एनटीए की आधिकारिक साइट पर जारी नोटिस में सुधार क्षेत्रों का पूरा विवरण देख सकते हैं।
CUET PG 2024: आवेदन पत्र में सुधार की प्रक्रिया
CUET PG 2024 के आवेदन पत्र में सुधार करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए बिंदुओं का पालन कर सकते हैं।
- आधिकारिक वेबसाइट pgcuet.samarth.ac.in पर जाएं।
- 'Sign In'' टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- CUET PG 2024 आवेदन पत्र प्रदर्शित किया जाएगा।
- विशेष फ़ील्ड में सुधार करें और Submit पर क्लिक करें।
- परिवर्तन देखें और आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।
उम्मीदवारों को 13 फरवरी रात 11:50 बजे तक सुधार करने की अनुमति है। इसके बाद, किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्कका भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/यूपीआई के माध्यम से किया जाएगा।
एनटीए की आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011 4075 9000 पर कॉल कर सकते हैं या एनटीए को cuet-pg@nta.ac.in पर लिख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा