CTET July 2024 Registration: सीटेट जुलाई परीक्षा आवेदन का आखिरी मौका आज, ctet.nic.in पर करें अप्लाई
Santosh Kumar | April 2, 2024 | 07:41 AM IST | 2 mins read
सीबीएसई सीटेट परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा कि अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 जुलाई सत्र की परीक्षा के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 2 अप्रैल को बंद कर दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटीईटी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा 7 जुलाई को विभिन्न भाषाओं में आयोजित की जाएगी।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट 2024 के लिए सामान्य ओबीसी-एनसीएल श्रेणी के उम्मीदवारों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 1000 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, दोनों पेपर के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 1200 रुपये का शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों को पेपर-1 या पेपर-2 के लिए 500 रुपये, जबकि दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
CTET July 2024 Exam: 20 भाषाओं में सीटेट परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा सीटेट का 19वां संस्करण जुलाई महीने में आयोजित किया जाएगा। CTET July 2024 परीक्षा देश भर के 130 शहरों में 20 भाषाओं के लिए आयोजित की जाएगी। बोर्ड ने जारी नोटिस में कहा कि अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन कर सकेंगे।
बता दें कि CTET Exam साल में दो बार आयोजित किया जाता है। CTET July 2024 दो पेपरों के लिए आयोजित किया जाएगा। पेपर-1 कक्षा 1 से 5 तक के लिए स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए है और पेपर-2 कक्षा 6 से 8 तक के लिए है।
Also read CTET Result 2024: सीबीएसई सीटेट जनवरी परिणाम ctet.nic.in पर घोषित, डायरेक्ट लिंक से देखें स्कोरकार्ड
CTET July 2024 Registration: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- 'CTET July 2024' आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक जानकारी भरें और अपना पंजीकरण करें।
- इसके बाद CTET जुलाई 2024 आवेदन पत्र भरें।
- उम्मीदवार आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- सीटीईटी फॉर्म 2024 का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, सीटीईटी जुलाई 2024 के लिए पेपर -1 दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं, पेपर-2 सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]PSEB 5th Class Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत 99.84
जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर देख सकते हैं। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से लिखित परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग