CTET Exam 2026 Feb 8 LIVE: सीटेट फरवरी 8 पेपर 2, 1 क्वेश्चन पेपर, आंसर की जानें
Abhay Pratap Singh | February 10, 2026 | 05:04 PM IST | 8 mins read
CTET Exam Date 2026: सीटेट फरवरी 2026 आंसर की परीक्षा समाप्त होने के 15 दिनों के भीतर जारी किए जाने की उम्मीद है।
नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) 2026 परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली शिफ्ट (पेपर-2) की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक समाप्त करा ली गई है, जबकि दूसरी शिफ्ट (पेपर-1) की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की गई।
इससे पहले, सीबीएसई ने 7 फरवरी को दो शिफ्ट में सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित कर ली है। सीटेट 2026 एग्जाम में शामिल होने के लिए 25 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए बोर्ड ने सीटेट परीक्षा को दो दिनों में आयोजित करने का निर्णय लिया है।
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना सीटेट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। सीटेट 2026 परीक्षा का एडमिट कार्ड 5 फरवरी को जारी किया गया था। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड और एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना अनिवार्य है।
सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसपर समय सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं। नवीनतम अपडेट के लिए सीटेट की वेबसाइट पर विजिट करें।
February 10, 2026 | 05:04 PM IST
CTET Answer Key 2026: सीटेट प्रोविजनल आंसर की जल्द
सीटेट परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, जिसपर समय सीमा के भीतर शुल्क भुगतान व सहायक दस्तावेजों के साथ आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी।
February 10, 2026 | 03:53 PM IST
Central Board of Secondary Education: सीटेट फाइनल आंसर की
सीटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
February 10, 2026 | 02:34 PM IST
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम कब आएगा ?
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 10, 2026 | 01:43 PM IST
Central Board of Secondary Education: सीटेट फाइनल आंसर की
सीटेट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर समय-सीमा के भीतर प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी।
February 10, 2026 | 01:05 PM IST
CTET Exam 2026 Feb 8: सीटेट परीक्षा 2026 तिथि
सीटीईटी परीक्षा दोनों दिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी - पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक।
February 10, 2026 | 01:04 PM IST
सीटेट आंसर की ऑब्जेक्शन फीस
उम्मीदवारों को सीटेट प्रोविजनल उत्तर कुंजी 2026 पर चुनौती दर्ज कराने का मौका दिया जाएगा। यदि कैंडिडेट किसी भी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो उन्हें प्रति प्रश्न 1000 रुपये निर्धारित शुल्क का भुगतान करके आपत्तियां उठा सकेंगे।
February 10, 2026 | 11:09 AM IST
CTET February Answer Key 2026: संभावित अंकों की गणना कैसे करें?
सीटेट फरवरी आंसर की 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार सीटीईटी मार्किंग स्कीम का पालन करते हुए अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
February 10, 2026 | 10:13 AM IST
CTET Answer Key 2026: सीटेट फरवरी आंसर की जारी?
नहीं, सीबीएसई ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी करने की तिथि और समय की पुष्ट नहीं की है।
February 9, 2026 | 10:46 PM IST
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा कब आयोजित की गई?
सीबीएसई सीटेट 2026 परीक्षा 7 और 8 फरवरी को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा की अवधि ढाई घंटे निर्धारित थी।
February 9, 2026 | 09:01 PM IST
CTET Answer Key 2026 Release Date
सीबीएसई ने अभी तक सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
February 9, 2026 | 07:55 PM IST
सीटीईटी आंसर की 2026 और रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “उम्मीदवार गतिविधि” पर क्लिक करें।
- अब “उत्तर कुंजी देखें/चुनौती दें - सीटीईटी फरवरी 2026” लिंक पर क्लिक करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें और संभावित अंकों की गणना करें।
February 9, 2026 | 06:57 PM IST
CTET Answer Key 2026 Direct Download Link
सीबीएसई सभी सेटों के लिए सीटेट आंसर की 2026 डाउनलोड लिंक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर सक्रिय करेगा। CTET रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करके डाउनलोड कर सकेंगे।
February 9, 2026 | 06:01 PM IST
ctet 2026 answer key: क्या आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे?
हां, सीटेट 2026 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। सीटेट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 2 से 3 दिनों के लिए खुली रहेगी।
February 9, 2026 | 05:01 PM IST
ctet 2026 provisional answer key: सीटेट आंसर की कब जारी होगी?
पिछले रुझानों के अनुसार, सीटीईटी 2026 परीक्षा की प्रोविजनल उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के 10-15 दिनों के भीतर जारी होने की उम्मीद है।
February 9, 2026 | 03:57 PM IST
ओएमआर शीट के साथ ऑफिशियल उत्तर कुंजी होगी जारी
सीटेट पेपर 1 (प्राइमरी स्टेज) और पेपर 2 (एलिमेंट्री स्टेज) में शामिल हुए उम्मीदवार अपनी स्कैन की गई ओएमआर शीट के साथ ऑफिशियल उत्तर देख सकेंगे। इसके जरिए उम्मीदवार यह भी चेक कर सकते हैं कि उनके दिए गए उत्तर सही हैं या नहीं और यदि कोई गलती हो, तो वे उस पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
February 9, 2026 | 03:39 PM IST
सीटेट चुनौती शुल्क
अगर किसी अभ्यर्थी को सीटीईटी के किसी प्रश्न के उत्तर पर संदेह है तो वह प्रति प्रश्न 1,000 रुपये (संभावित) का शुल्क जमा कर उसे चुनौती दे सकता है। अगर चुनौती सही पाई जाती है तो बोर्ड शुल्क वापस कर देगा, फिर उस आधार पर सीटीईटी फाइनल आंसर की में सुधार किया जाता है।
February 9, 2026 | 02:52 PM IST
सीटेट 2026 प्रोविजनल आंसर की
सीटेट 2026 प्रोविजनल आंसर की जारी होने के ठीक बाद सीबीएसई ‘चैलेंज’ या ‘ऑब्जेक्शन’ विंडो खोलेगा। यह विंडो आमतौर पर 2 से 3 दिनों के लिए एक्टिव रहती है।
February 9, 2026 | 01:45 PM IST
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम कब आएगा?
सीटीईटी फरवरी 2026 के परिणाम मार्च 2026 के अंत तक घोषित होने की संभावना है। सीटेट रिजल्ट में सफल कैंडिडेट केंद्रीय सरकारी संस्थानों जैसे केवीएस, एनवीएस, ईएमआरएस और राज्य व केंद्र शासित प्रदेशों के स्कूलों में शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 9, 2026 | 12:51 PM IST
सीटेट आंसर की कब होगी जारी?
संभावना जताई जा रही है कि सीटेट प्रोविजनल आंसर की 17 से 23 फरवरी 2026 के बीच जारी की जा सकती है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपने रोल नंबर और जन्म तिथि के जरिए इसे डाउनलोड कर सकेंगे।
February 9, 2026 | 11:46 AM IST
सीटीईटी 2026 रिजल्ट कब जारी होगा?
सीटीईटी फाइनल आंसर की पर आपत्तियों के रिव्यू के बाद सीबीएसई बोर्ड सीटीईटी 2026 परीक्षा परिणाम जारी करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मार्च 2026 के मध्य तक सीटीईटी परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की संभावना है।
February 9, 2026 | 10:47 AM IST
सीटेट आंसर की कब होगी जारी?
CTET फरवरी 2026 की अंतरिम उत्तर कुंजी CBSE द्वारा 17 फरवरी से 23 फरवरी 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावना है। आमतौर पर, बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के लगभग 15 दिनों के भीतर उत्तर कुंजी प्रकाशित करता है।
February 8, 2026 | 07:25 PM IST
ctet exam 2026 result: सीटीईटी परीक्षा के परिणाम कैसे देखें?
उम्मीदवार डिजीलॉकर के माध्यम से अपनी डिजिटल मार्कशीट और पात्रता प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड और प्रमाण पत्र उमंग मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से भी प्राप्त किए जा सकते हैं।
February 8, 2026 | 05:56 PM IST
ctet result 2026 link download: सीटेट रिजल्ट लिंक
सीबीएसई की आधिकारिक घोषणा के बाद आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सीटेट फरवरी 2026 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
February 8, 2026 | 05:03 PM IST
सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 2 परीक्षा समाप्त
एनटीए की ओर से सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 2 की परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। परीक्षा एजेंसी द्वारा अब जल्द ही सीटेट प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी।
February 8, 2026 | 04:26 PM IST
क्या कोई उम्मीदवार सीटीईटी परीक्षा में एक से अधिक बार शामिल हो सकता है?
हां, सीटीईटी परीक्षा के लिए प्रयासों की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं है। उम्मीदवार अपनी योग्यता में सुधार करने के लिए जितनी बार चाहें उतनी बार परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।
February 8, 2026 | 03:30 PM IST
सीटीईटी 2026 अंकन योजना
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
- परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
- अनुत्तरीय प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है।
February 8, 2026 | 02:32 PM IST
CTET 2026 Exam Day 2 shift 2
सीटेट फरवरी 2026 दूसरे यानी अंतिम दिन की सेकेंड शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से शुरू कर दी गई है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
February 8, 2026 | 01:40 PM IST
ctet february 2026 exam date: शिफ्ट 2 परीक्षा का समय
सीटेट फरवरी 2026 एग्जाम शेड्यूल के अनुसार, 8 फरवरी को शिफ्ट 2 की परीक्षा पेपर 1 के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
February 8, 2026 | 12:53 PM IST
ctet 2026 qualified marks: उत्तीर्ण अंक
सीटीईटी 2026 परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों (ओबीसी, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी) को 150 में से 82 अंक (55%) और सामान्य/यूआर श्रेणी के उम्मीदवारों को अर्हता प्राप्त करने के लिए कम से कम 90 अंक (60%) की आवश्यकता होगी।
February 8, 2026 | 12:27 PM IST
सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 2 परीक्षा का समय
सीटेट 8 फरवरी 2026 शिफ्ट 2 (पेपर 1) का आयोजन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
February 8, 2026 | 12:01 PM IST
CTET 2026 Exam Shift 1 on Feb 8: परीक्षा समाप्त, एनालिसिस जल्द
सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा सफलतापूर्वक समाप्त करा ली गई है। छात्रों की प्रतिक्रिया और विशेषज्ञों के विश्लेषण के अनुसार सीटेट एग्जाम 2026 एनालिसिस जारी किया जाएगा।
February 8, 2026 | 11:51 AM IST
सीटेट 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा कुछ समय में समाप्त हो जाएगी
सीटेट 2026 8 फरवरी शिफ्ट 1 परीक्षा दोपहर 12 बजे समाप्त हो जाएगी। परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की गई थी।
February 8, 2026 | 11:12 AM IST
सीटीईटी परीक्षा के दूसरे दिन का समय (2026)
दूसरे दिन परीक्षा दो शिफ्टों में आयोजित की जा रही है:
पेपर 2 (कक्षा 6 से 8): सुबह की शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय: सुबह 7:30 बजे
- प्रवेश द्वार बंद होने का समय: सुबह 9:30 बजे
- परीक्षा का समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
पेपर 1 (कक्षा 1 से 5): दोपहर की शिफ्ट
- रिपोर्टिंग समय: दोपहर 12:30 बजे
- प्रवेश द्वार दोपहर 2:30 बजे बंद हो जाएगा।
- परीक्षा का समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
February 8, 2026 | 10:43 AM IST
CTET Exam Day Guidelines: सीटीईटी परीक्षा दिवस निर्देश
- मोबाइल फोन, स्मार्ट घड़ियां, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या किसी भी प्रकार के संचार उपकरण जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान प्रतिबंधित हैं।
- उम्मीदवारों को किताबें, नोट्स, लिखित सामग्री या किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों का उपयोग करने की अनुमति नहीं है।
- परीक्षार्थियों को परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षकों द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा।
- सीटेटे एग्जाम गाइडलाइंस का उल्लंघन करने पर अभ्यर्थी की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।
February 8, 2026 | 10:00 AM IST
CTET 2026 final day shift 1 starts
सीटीईटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार स्कूलों और भर्ती अधिकारियों द्वारा रिक्तियों की घोषणा होने पर शिक्षण पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हो जाते हैं।
February 8, 2026 | 09:38 AM IST
CTET 2026 Shift 1 Feb 8: शिफ्ट 1 परीक्षा शुरू
सीबीएसई ने सीटेट 2026 शिफ्ट 1 परीक्षा पेपर-2 के लिए सुबह 9:30 बजे से शुरू कर दी है। यह परीक्षा ढाई घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जो दोपहर 12 बजे समाप्त होगी।
February 8, 2026 | 09:30 AM IST
ctet exam date: सीटेट एग्जाम डेट
पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर उम्मीदवारों को एक ही परीक्षा चक्र में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में बैठने की अनुमति है।
February 8, 2026 | 09:29 AM IST
CTET Exam 2026 Feb 8 LIVE: सीटीईटी 2026 का अंतिम दिन आज
सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा आज, 8 फरवरी को दो पालियों में कराई जा रही है। इस वर्ष 25,30,436 उम्मीदवारों ने सीटेट के लिए पंजीकरण कराया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी
- एसएमवीडीआईएमई में हिंदुओं के लिए आरक्षण और मुस्लिम छात्रों को स्थानांतरण करने की मांग को लेकर प्रदर्शन
- IIM Indore Admission Guidelines 2026-28: आईआईएम इंदौर ने पीजीपी एडमिशन गाइडलाइंस जारी की, पात्रता मानदंड जानें
- IIT Bombay News: महाराष्ट्र सरकार आईआईटी बॉम्बे का नाम बदलने के लिए केंद्र को लिखेगी पत्र, सीएम ने दी जानकारी