CTET December 2024 Exam City Slip: सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप ctet.nic.in पर जारी, एडमिट कार्ड जल्द
Santosh Kumar | December 3, 2024 | 12:06 PM IST | 1 min read
सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) दिसंबर सत्र के लिए सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सीबीएसई सीटेट परीक्षा 2024 के लिए आवेदन किया है, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। सीबीएसई सीटेट एडमिट कार्ड 2024 जल्द ही बोर्ड द्वारा जारी किया जा सकता है।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) 2024 14 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। सीटेट 2024 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे।
CBSE CTET Admit Card 2024: सीटेट प्रवेश पत्र जल्द
सीटेट 2024 परीक्षा 136 शहरों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की पहली पाली सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
बता दें कि सीटेट 2024 की सिटी इंटिमेशन स्लिप में उस परीक्षा शहर का उल्लेख होगा जिसमें उम्मीदवार का परीक्षा केंद्र स्थित होगा। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यह एडमिट कार्ड नहीं है। सीटेट प्रवेश पत्र जल्द जारी किया जाएगा।
CTET Exam City Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से सीबीएसई सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर सीटेट एग्जाम सिटी स्लिप 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा, यहां अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सीटेट सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें परीक्षा शहर की जांच करें और स्लिप डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार