CTET Answer Key 2026: सीटेट प्रोविजनल आंसर की, रिस्पॉन्स शीट ctet.nic.in पर जल्द, जानें डाउनलोड प्रक्रिया
Santosh Kumar | February 9, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर प्रश्न 1 अंक का होता है। सीटीईटी परीक्षा में कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने सीटीईटी फरवरी 2026 सेशन के लिए प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट जल्द ही जारी की जाएगी। सीटेट परीक्षा 7 और 8 फरवरी को दो पेपर में हुई। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवार शामिल हुए। आंसर-की और उम्मीदवारों की स्कैन की गई ओएमआर रिस्पॉन्स शीट ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जारी जाएगी, जिससे छात्र अपने उत्तर चेक कर सकेंगे और अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकेंगे।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
सीटेट प्रोविजनल आंसर की फरवरी के आखिरी हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है। पिछले सालों के ट्रेंड के आधार पर, यह आमतौर पर परीक्षा के 15-18 दिन बाद जारी की जाती है। उम्मीदवार ऑफिशियल अपडेट का इंतजार कर रहे हैं।
CTET Answer Key 2026: सीटेट रिस्पॉन्स शीट 2026 जल्द
सीबीएसई ने अभी तक कोई ऑफिशियल तारीख घोषित नहीं की है। सीटीईटी 2026 प्रोविजनल आंसर की पीडीएफ सीटेट रिस्पॉन्स शीट के साथ जारी की जाएगी, जिससे उम्मीदवार अपने द्वारा मार्क किए गए जवाब देख सकेंगे।
अगर उम्मीदवार आंसर की से सहमत नहीं हैं तो वे आपत्ति दर्ज सकते हैं। हर आपत्ति के लिए 1000 रुपये की फीस लगेगी, जिसका भुगतान ऑनलाइन करना होगा। आंसर की आपत्ति विंडो सक्रिय होने के बाद कुछ दिनों तक खुली रहेगी।
CTET Answer Key PDF 2026: सीटेट आंसर की पीडीएफ कैसे देखें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीटीईटी आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकेंगे-
- सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
- पेज पर "व्यू/चैलेंज आंसर की – सीटीईटी 2026" लिंक पर क्लिक करना होगा।
- एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि जैसे विवरण दर्ज करके लॉग इन करना होगा।
- इसके बाद, आंसर की पीडीएफ और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करें।
CTET Passing Marks 2026: सीटीईटी पासिंग मार्क्स
सीटीईटी परीक्षा में पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में 150 प्रश्न होते हैं, जिसमें हर प्रश्न 1 अंक का होता है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। क्वालिफाइंग मार्क्स जनरल कैटेगरी के लिए 60% और आरक्षित कैटेगरी के लिए 55% है।
यह टेस्ट टीचर एलिजिबिलिटी के लिए अनिवार्य है, जो सरकारी स्कूलों में टीचर बनने के लिए जरूरी है। आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, CBSE फाइनल आंसर की जारी करेगा, जिसके आधार पर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’