CTET 2026: सीबीएसई ने 1.61 लाख अधूरे सीटेट पंजीकरण करने वाले कैंडिडेट को दिया आवेदन का एक और मौका, तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | December 25, 2025 | 05:32 PM IST | 2 mins read
CTET Registration 2026 Reopen: यह सुविधा पोर्टल पर 27 दिसंबर को सुबह 11:00 बजे से 30 दिसंबर, 2025 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
Know all about the analysis and preparation tips to crack the CTET exam without any difficulty.
Check Nowनई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटेट फरवरी 2026 (CTET Feb 2026) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया पूरी नहीं करने वाले 1.61 लाख उम्मीदवारों के लिए आवेदन पोर्टल फिर से खोलने का निर्णय लिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, ऐसे कैंडिडेट 27 दिसंबर से ctet.nic.in पर पुन: आवेदन कर सकते हैं।
Latest: CTET Question/Sample Papers
Don't Miss: CTET Preparation Tips
Also See: Upcoming Government Exams
आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सीबीएसई को शिकायतें मिलीं कि कुछ उम्मीदवार अपना आवेदन समय पर जमा नहीं कर सके। इस बार सीटेट लगभग एक वर्ष के अंतराल के बाद आयोजित किया जा रहा है, ऐसे में बोर्ड ने उम्मीदवारों को आवेदन पूरा करने के लिए एक और मौका दिया है।
यह सुविधा पोर्टल पर 27 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे से 30 दिसंबर, 2025 की रात 11:59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। बोर्ड द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 18 दिसंबर को रात 11:59 बजे सीटेट फरवरी 2026 आवेदन प्रक्रिया बंद होने के बाद 1,61,127 पंजीकरण अधूरे रह गए।
बोर्ड ने कहा, “इन उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन जमा करने की अंतिम प्रक्रिया के दौरान अपने विवरणों की जांच और आवश्यक सुधार कर लें, क्योंकि विवरणों में सुधार का कोई और अवसर उन्हें नहीं दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के दौरान कोई नया पंजीकरण स्वीकार नहीं किया जाएगा।”
सीटेट परीक्षा के 21वें एडिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 नवंबर से 18 दिसंबर, 2025 आयोजित की गई थी। इस दौरान कुल 25,30,581 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक आवेदन किया था, जिनमें से 3,53,218 और 4,14,981 उम्मीदवारों ने क्रमशः आवेदन की अंतिम तिथि से दूसरी और अंतिम तिथि को आवेदन किया था।
सीबीएसई सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, सीटेट 2026 परीक्षा 8 फरवरी को दो शिफ्टों में पेपर-1 और पेपर-2 के लिए आयोजित की जाएगी। पेपर-2 प्रथम शिफ्ट में सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और पेपर-1 दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र