CSPC Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ बिजली विभाग में जेई सहित विभिन्न पदों पर भर्ती, 26 नवंबर तक करें आवेदन
Saurabh Pandey | November 8, 2026 | 08:52 AM IST | 1 min read
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनियों ने एई, जेई और डेटा एंट्री ऑपरेटर सहित विभिन्न श्रेणियों के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (CSPTCL), रायपुर ने छत्तीसगढ़ की तीन बिजली कंपनियों (CSPDCL, CSPTCL और CSPGCL) में विभिन्न पदों के लिए आधिकारिक भर्ती सूचना जारी की है। इन कंपनियों में असिस्टेंट इंजीनियर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, अटेंडेंट (प्लांट), स्टेनोग्राफर, मेडिकल ऑफिसर, अकाउंट्स ऑफिसर और अन्य पदों के लिए कुल 1501 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 26 नवंबर 2026 (रात 11:55 बजे) तक अपना आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इस भर्ती अभियान के तहत असिस्टेंट इंजीनियर (मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, आईटी, सिविल), शिफ्ट केमिस्ट, प्रोग्रामर, अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, जूनियर इंजीनियर, डेटा एंट्री ऑपरेटर, स्टेनोग्राफर (हिंदी व अंग्रेजी), सुरक्षा निरीक्षक, फायर ऑफिसर तथा स्वास्थ्य एवं तकनीकी संवर्ग के विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
Cg state power company recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
एई, जेई, अधिकारी, सुरक्षा एवं फायर ऑफिसर पद
|
स्टेनो, डीईओ, पैरामेडिकल, अटेंडेंट एवं फ़ायर अटेंडेंट पद
|
|
अनारक्षित (UR)
|
800 रुपये
|
400
रुपये
|
|
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC)
|
700
रुपये
|
300
रुपये
|
|
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति
|
600
रुपये
|
200
रुपये
|
Cg state power company recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) (100 एमसीक्यू, 100 अंक, 2 घंटे, 1/4 नेगेटिव मार्किंग)
- स्किल टेस्ट / शॉर्टहैंड टेस्ट (डेटा एंट्री ऑपरेटर और स्टेनोग्राफर)
- शारीरिक फिटनेस परीक्षा (फायर और सिक्योरिटी पदों के लिए)
- दस्तावेज सत्यापन
- 10 अंकों का इंटरव्यू (केवल एई, अकाउंट्स ऑफिसर, मेडिकल ऑफिसर, प्रोग्रामर, शिफ्ट केमिस्ट, फायर ऑफिसर और सिक्योरिटी ऑफिसर के लिए)
अगली खबर
]SSC CGEPT Exam City Slip 2026: एसएससी सीजीईपीटी सिटी स्लिप ssc.gov.in पर जारी, 17-18 नवंबर को होगी परीक्षा
यह स्लिप फाइनल एडमिट कार्ड नहीं है। जारी अधिसूचना के अनुसार, फाइनल एडमिट कार्ड, जिसमें परीक्षा केंद्र का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे, परीक्षा से लगभग 2 से 3 दिन पहले जारी किए जाने की उम्मीद है।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार