CSIR UGC NET 2025 Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून रिजल्ट जारी, csirnet.nta.ac.in से डाउनलोड करें स्कोरकार्ड
Santosh Kumar | August 20, 2025 | 08:27 PM IST | 2 mins read
एनटीए सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए 218 शहरों के 416 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी कर दिया है। एनटीए द्वारा सीएसआईआर नेट 2025 परीक्षा 28 जुलाई 2025 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके आधिकारिक पोर्टल से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में 5 विषय शामिल थे - गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान, रासायनिक विज्ञान, जीवन विज्ञान और भौतिक विज्ञान। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई थी।
एनटीए सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए 218 शहरों के 416 केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित मोड में आयोजित की गई। सीएसआईआर नेट परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की गई।
CSIR NET 2025 Result: सीएसआईआर नेट स्कोरकार्ड विवरण
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2025 रिजल्ट में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, पिता का नाम, तिथि, श्रेणी, माता का नाम, अधिकतम अंक, पेपर, प्रत्येक पेपर में प्राप्त अंक और प्रतिशत, सुरक्षित अंकों का प्रतिशत जैसे विवरण शामिल हैं।
सीएसआईआर नेट 2025 प्रोविजनल आंसर की 1 अगस्त को जारी की गई थी और उम्मीदवारों को 3 अगस्त तक आपत्तियां दर्ज कराने का मौका दिया गया। विशेषज्ञों की समिति द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद रिजल्ट तैयार किया गया है।
CSIR UGC NET 2025 Result: सीएसआईआर नेट रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट जून 2025 रिजल्ट चेक या डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट 2025 जून रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर यूजीसी नेट रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- स्कोरकार्ड में दर्ज विवरण की जांच करें और डाउनलोड करें।
सीएसआईआर नेट रिजल्ट 2025 को डाउनलोड करने या परीक्षा के संबंध में किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क नंबर 011-40759000 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार