CSIR UGC NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर पंजीकरण की अंतिम तिथि आज, 27 अक्टूबर के करें सुधार
Abhay Pratap Singh | October 24, 2025 | 09:24 AM IST | 2 mins read
सीएमआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवार 25 अक्टूबर तक शुल्क भुगतान कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से 24 अक्टूबर को जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 (Joint CSIR UGC-NET December 2025) के लिए पंजीकरण विंंडो बंद कर दी जाएगी। इच्छुक और पात्र कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम में आवेदन कर सकते हैं।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आवेदन विंडो बंद होने के बाद उम्मीदवार 25 अक्टूबर, को रात 11:50 बजे तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। पंजीकृत कैंडिडेट के लिए आवेदन सुधार विंडो 27 से 29 अक्टूबर, 2025 तक रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी।
सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को 1150 रुपए, सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी (नॉन क्रीमी लेयर) श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रुपए और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ पीडब्ल्यूबीडी/ थर्ड जेंडर उम्मीदवारों को 300 का आवेदन शुल्क देना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट रजिस्ट्रेशन फीस नेट बैंकिंग/ डेबिट/ क्रेडिट कार्ड/ यूपीआई के माध्यम से जमा कर सकते हैं।
भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के माध्यम से ‘जूनियर रिसर्च फेलोशिप प्रदान करने और सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति’, ‘सहायक प्रोफेसर के रूप में नियुक्ति और पीएचडी में प्रवेश’ और ‘केवल पीएचडी में प्रवेश’ के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यह परीक्षा कराई जाती है।
Also read UGC: यूजीसी ने ओडीएल कार्यक्रमों की मान्यता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की, 10 नवंबर लास्ट डेट
Joint CSIR UGC-NET December 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर शेड्यूल
जॉइंट सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जांच नीचे सारणी में कर सकते हैं:
| कार्यक्रम | तिथियां |
|---|---|
|
आवेदन पत्र जमा करने की तिथि (https://csirnet.nta.nic.in/) |
25 सितंबर 2025 से 24 अक्टूबर 2025 तक (रात्रि 11:50 बजे तक) |
|
शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि |
25 अक्टूबर, 2025 (रात 11:50 बजे तक) |
|
आवेदन पत्र विवरण में सुधार (केवल वेबसाइट पर) * |
27 से 29 अक्टूबर 2025 तक (रात 11:50 बजे तक) |
|
परीक्षा शहर की घोषणा |
वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा |
|
NTA वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करना |
वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा |
|
परीक्षा की तिथि |
18 दिसंबर, 2025 |
|
परीक्षा अवधि |
180 मिनट (03:00 घंटे) |
|
परीक्षा का समय |
शिफ्ट-1: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक |
|
|
शिफ्ट-2: दोपहर 03:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक |
|
रिकॉर्ड किए गए रिस्पॉन्स और प्रोविजनल आंसर की का प्रदर्शन |
वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा |
|
पेपर का माध्यम |
अंग्रेजी और हिंदी |
|
कुल टेस्ट पेपर |
1. रसायनिक विज्ञान (Chemical Sciences) |
|
|
2. पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागरीय और ग्रहीय विज्ञान (Earth, Atmospheric, Ocean and Planetary Sciences) |
|
|
3. जीव विज्ञान (Life Sciences) |
|
|
4. गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences) |
|
|
5. भौतिक विज्ञान (Physical Sciences) |
|
वेबसाइट |
https://csirnet.nta.nic.in/, https://nta.ac.in/ |
|
NTA वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा |
वेबसाइट पर बाद में सूचित किया जाएगा |
अगली खबर
]Scholarships For Students: अधिकारी सुनिश्चित करें कोई भी छात्र छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे - सीएम सैनी
सरकार का लक्ष्य न केवल यह सुनिश्चित करना है कि इन छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, बल्कि यह भी है कि वे रोजगार योग्य बनें और समाज में अग्रणी भूमिका निभाएं।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी