CSIR NET December Answer Key 2025: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि कल
Abhay Pratap Singh | December 31, 2025 | 11:33 AM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। सीएसआईआर नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की पर चुनौतियां दर्ज कराने के लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये नॉन-रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस का भुगतान करना होगा।
सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर उत्तर कुंजी 30 दिसंबर, 2025 को आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी की गई थी। सीएसआईआर यूजीसी नेट आंसर की आपत्ति पोर्टल लॉगिन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या, पासवर्ड और स्क्रीन पर उपलब्ध कैप्चाकोड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
समय-सीमा के भीतर उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद एनटीए अंतिम उत्तर कुंजी और सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 रिजल्ट घोषित करेगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 परीक्षा 18.12.2025 को देशभर में 2,12,552 उम्मीदवारों के लिए सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी।
किसी कैंडिडेट की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को रिवाइज किया जाएगा और सभी कैंडिडेट्स के जवाबों पर उसी के अनुसार लागू किया जाएगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2025 आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को यूजीसी नेट दिसंबर प्रोविजनल आंसर की आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 30 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 को रात 11:00 बजे तक का समय दिया गया है। आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, किसी भी कैंडिडेट को उसकी चुनौती स्वीकार/अस्वीकार किए जाने के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं किया जाएगा।
CSIR UGC NET Answer Key December 2025: आपत्ति कैसे दर्ज करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं:
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘उत्तर कुंजी से संबंधित चुनौतियां’ टैब पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की मदद से लॉगिन करें।
- चिह्नित उत्तरों के लिए “प्रश्न पत्र देखें” पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी देखने/चुनौती देने के लिए “चुनौती दें” पर क्लिक करें।
- ‘फाइल चुनें’ का चयन करें और सहायक दस्तावेजों को एक ही पीडीएफ फाइल के रूप में अपलोड करें।
- ‘दावे जमा करें और समीक्षा करें’ पर क्लिक करें।
- अपने दावों में संशोधन करने के लिए ‘अपने दावों को संशोधित करें’ पर क्लिक करें। या
- दावों को अंतिम रूप देने के लिए ‘अंतिम सबमिट करें’ पर क्लिक करें।
- दावों को सहेजें और ‘अभी भुगतान करें’ पर क्लिक करें।
- भुगतान हो जाने के बाद प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा