CSIR UGC NET City Slip 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट सिटी स्लिप csirnet.nta.ac.in पर जारी, परीक्षा 25 जून से
Abhay Pratap Singh | June 16, 2024 | 11:51 AM IST | 2 mins read
वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR UGC NET) शहर सूचना पर्ची डाउनलोड करने के लिए लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने आज यानी 16 जून 2024 को जून सत्र के लिए सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET सिटी स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 शहर पर्ची में उम्मीदवार का नाम, निर्धारित परीक्षा और परीक्षा केंद्र शहर जैसे अन्य विवरण शामिल हैं।
आधिकारिक सूचना में कहा गया कि, CSIR NET सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 एडमिट कार्ड से अलग है। CSIR NET 2024 एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का पता, तिथि, समय और परीक्षा दिशानिर्देश सहित अन्य विस्तृत जानकारी देख सकेंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट हाल टिकट एक अनिवार्य दस्तावेज है।
CSIR NET 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित होगी। CSIR NET 2024 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर सीएसआईआर नेट 2024 एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी जैसे आधार कार्ड/ पैन कार्ड/ वोटर आईडी कार्ड आदि ले जाना आवश्यक है।
CSIR UGC NET Exam Pattern 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा पैटर्न
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 200 ऑब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न होंगे। पेपर में मैथमेटिक्स साइंस, फिजिक्स, लाइफ साइंस, पृथ्वी, वायुमंडलीय, महासागर एवं ग्रह विज्ञान और रासायनिक विज्ञान सेक्शन को शामिल किया गया है। गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान नहीं है।
CSIR NET City Slip 2024: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार यूजीसी नेट 2024 सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर, CSIR NET 2024 सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करें
- अब, लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- CSIR NET सिटी स्लिप 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगी।
- भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें और प्रिंटआउट लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’