CSIR UGC NET 2024: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून के लिए करेक्शन विंडो 29 मई से खुलेगी; परीक्षा 25 जून से शुरू
Santosh Kumar | May 27, 2024 | 02:05 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब 29 मई से 31 मई तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा सीएसआईआर नेट जून परीक्षा 2024 के लिए विस्तारित आवेदन विंडो आज यानी 27 मई को बंद कर दी जाएगी। जिन इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सीएसआईआर नेट जून 2024 परीक्षा 25, 26 और 27 जून को आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए हर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क अलग-अलग है। इसमें सामान्य वर्ग के लिए फीस 1150 रुपये, ओबीसी के लिए 600 रुपये जबकि एससी/एसटी अभ्यर्थियों को 325 रुपये चुकाने होंगे। बता दें कि यूजीसी नेट परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है।
CSIR UGC NET 2024: करेक्शन विडो 31 मई तक
सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार अब 29 मई से 31 मई तक आवेदन पत्र में वांछित सुधार कर सकते हैं। एनटीए द्वारा पहले जारी शेड्यूल के मुताबिक, सीएसआईआर नेट जून परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 21 मई तक थी।
उम्मीदवार सीएसआईआर नेट ऑनलाइन फॉर्म 2024 के निम्नलिखित विवरणों में सुधार कर सकते हैं। जैसे- उम्मीदवार का नाम, माता-पिता का नाम, शैक्षिक विवरण, उम्मीदवार का पता, लिंग, जन्म तिथि, श्रेणी, राष्ट्रीयता, पद, चुने गए विषय आदि शामिल है।
Also read UGC NET June 2024: यूजीसी नेट एग्जाम ओएमआर आधारित; 16 जून नहीं इस तारीख को होगी परीक्षा, जानें डिटेल
CSIR UGC NET 2024 June: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 जून परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.ntaonline.in पर जाएं।
- नए यूजर हैं तो New Candidate Register Here लिंक पर क्लिक करें।
- आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी डिटेल्स को स्क्रीन पर पढ़ें और आगे बढ़ें।
- अब आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- शुल्क का भुगतान करके पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें।
CSIR UGC NET 2024 Exam कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 में 2 पेपर होंगे। प्रत्येक पेपर की अवधि 180 मिनट है। प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी है।
आवेदन के संबंध में किसी भी प्रश्न या स्पष्टीकरण के लिए, उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क को 011-40759000 या 011-69227700 पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल