CSIR NET June Answer Key 2026: सीएसआईआर नेट जून आंसर-की csirnet.nta.nic.in पर जारी, जानें ऑब्जेक्शन डेट, फीस
Santosh Kumar | August 16, 2026 | 11:15 AM IST | 1 min read
उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉगिन करना होगा।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने आज जॉइंट सीएसआईआर-यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा के प्रोविजनल उत्तर अपनी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। सीएसआईआर नेट 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब आंसर की, प्रश्न पत्र और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड करके अपने संभावित स्कोर का अंदाजा लगा सकते हैं।
प्रोविजनल आंसर की के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो 16 अगस्त से 18 अगस्त तक खोल दी गई है। जो उम्मीदवार किसी भी जवाब से सहमत नहीं हैं, वे तय समय-सीमा के अंदर ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। आम तौर पर यह विंडो कुछ दिनों के लिए खुली रहती है।
CSIR NET June Answer Key 2026: आंसर-की ऑब्जेक्शन फीस
सीएसआईआर नेट जून आंसर-की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए प्रति सवाल 200 रुपये की फीस देनी होगी। यह फीस नॉन-रिफंडेबल है। फीस का भुगतान डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के जरिए ऑनलाइन करना होगा।
सही दस्तावेज और सबूत अपलोड करना जरूरी है, वरना ऑब्जेक्शन पर विचार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आंसर की डाउनलोड करने के लिए पोर्टल पर आवेदन संख्या, जन्मतिथि और सुरक्षा पिन के साथ लॉगिन करना होगा।
CSIR UGC NET Answer Key 2026: कैसे दर्ज करें आपत्ति?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर यूजीसी नेट 2026 आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध “चैलेंज आंसर की” लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद प्रश्न आईडी और सही उत्तर का चयन करना होगा।
- साथ ही उम्मीदवारों को सहायक दस्तावेज अपलोड करने होंगे।
- प्रति प्रश्न शुल्क भुगतान करके सबमिट पर क्लिक करना होगा।
आपत्ति की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, विषय के जानकारों द्वारा समीक्षा की जाएगी। अगर सही आपत्तियां स्वीकार कर ली जाती हैं, तो आंसर की को अपडेट किया जाएगा। इसके बाद, फाइनल आंसर की व नतीजे घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच