CSIR NET 2025 Exam City Slip: सीएसआईआर नेट जून सिटी स्लिप csirnet.nta.ac.in पर जल्द, एग्जाम डेट 28 जुलाई
Santosh Kumar | July 14, 2025 | 04:39 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली: सीएसआईआर नेट 2025 के जून सत्र की परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जारी की जाएगी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने घोषणा की है कि यह परीक्षा अब 28 जुलाई, 2025 को एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा सिटी स्लिप डाउनलोड करने की प्रक्रिया इस लेख में आगे बताई गई है।
सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सुरक्षा कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर नेट 2025 सिटी स्लिप आमतौर पर परीक्षा से 8-10 दिन पहले जारी की जाती है। पहले यह परीक्षा 26 और 27 जुलाई को होनी थी, लेकिन एचटेट 2024 परीक्षा उसी दिन होने के कारण तिथि में बदलाव किया गया है।
CSIR NET 2025 Admit Card: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड डेट
सीएसआईआर नेट जून एग्जाम सिटी स्लिप 2025 में उम्मीदवार के परीक्षा शहर और केंद्र से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। इसके बाद, एनटीए द्वारा उम्मीदवारों को सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2025 जारी किया जाएगा।
एनटीए परीक्षा से 2-3 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी करेगी। सीएसआईआर नेट 2025 एडमिट कार्ड परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है, इसके बिना उम्मीदवारों को परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read CSIR NET 2025 Exam Date: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा तिथि में बदलाव, अब 28 जुलाई को एग्जाम
CSIR NET 2025 Exam City Slip: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद, उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से सीएसआईआर नेट 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकेंगे-
- आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं।
- सीएसआईआर नेट सिटी इंटिमेशन स्लिप लिंक पर क्लिक करें।
- पेज पर आवश्यक विवरण और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- सीएसआईआर नेट सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
- उम्मीदवार परीक्षा शहर की जांच करें और डाउनलोड करें।
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2025 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा