CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप जल्द होगी जारी, जानें एग्जाम डेट, वेबसाइट लिंक
Santosh Kumar | January 21, 2025 | 02:47 PM IST | 2 mins read
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) जल्द ही सीएसआईआर दिसंबर 2024 परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी करेगी। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in के माध्यम से सीएसआईआर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए सीएसआईआर दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 के बाद परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।
सीएसआईआर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएसआईआर यूजीसी नेट 2024 परीक्षा एनटीए द्वारा 16 से 28 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
CSIR NET December 2024: सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड कब?
सीएसआईआर नेट 2024 परीक्षा देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। सीएसआईआर एग्जाम सिटी स्लिप 2024 में उम्मीदवारों के परीक्षा शहर का विवरण होगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप एडमिट कार्ड से अलग है।
सीएसआईआर दिसंबर सिटी इंटिमेशन स्लिप 2024 आमतौर पर एनटीए द्वारा परीक्षा से 7-10 दिन पहले जारी की जाती है। जबकि सीएसआईआर नेट एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा के दिन से 2-3 दिन पहले जारी किया जाता है।
NTA CSIR NET 2024: परीक्षा में 5 टेस्ट पेपर शामिल
वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) नेट 2024 परीक्षा में 5 विषय हैं: केमिकल साइंसेज, पृथ्वी, वायुमंडल, महासागर और ग्रह विज्ञान, लाइफ साइंसेज, मैथेमैटिकल साइंसेज, फिजिकल साइंसेज शामिल है।
सीएसआईआर नेट परीक्षा एनटीए द्वारा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), भारतीय कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसरों की नियुक्ति और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हर साल दो सत्रों में आयोजित की जाती है।
एनटीए सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए एनटीए हेल्प डेस्क पर कॉल कर सकते हैं या csirnet@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: जेईई मेन परीक्षा केंद्र में बदलाव, एनटीए ने की यूएई के शारजाह के लिए नए एग्जाम सेंटर की घोषणा
एनटीए ने परीक्षा से 2 दिन पहले यूएई के शारजाह में परीक्षा केंद्र में बदलाव किया है और नए परीक्षा केंद्र की जानकारी साझा की है। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 सेशन 1 की परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल