CSBC Constable Operator Exam 2026 New Date: बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती के लिए नई परीक्षा तिथि जारी
Abhay Pratap Singh | May 26, 2026 | 04:24 PM IST | 2 mins read
सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 लिखित परीक्षा में उपस्थिति होने वाले उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची 15 जून को और प्रवेश पत्र 22 जून को जारी किया जाएगा।
नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC), बिहार ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत सिपाही प्रचालक (Constable Operator) भर्ती परीक्षा के लिए नई तिथि जारी कर दी है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 परीक्षा अब 28 जून को आयोजित की जाएगी। पहले यह परीक्षा 21 जून के लिए निर्धारित थी।
सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 लिखित परीक्षा में उपस्थिति होने वाले उम्मीदवारों के लिए शहर सूचना पर्ची 15 जून को और प्रवेश पत्र 22 जून को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन नंबर/ आवेदन संख्या, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और जन्म तिथि के साथ सिटी स्लिप और बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकेंगे।
CSBC Bihar Police Constable Operator 2026 Exam Date: नया परीक्षा कार्यक्रम
नीचे सारणी में सीएसबीसी कांस्टेबल ऑपरेटर परीक्षा 2026 का नया कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| परीक्षा तिथि | परीक्षा पाली | परीक्षा अवधि (दो घंटे) | रिपोर्टिंग टाइम |
|---|---|---|---|
| 28 जून, 2026 | एक पाली | दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक | सुबह 10 बजे से 11 बजे तक |
आयोग ने बताया कि, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित नीट यूजी 2026 की स्थगित पुनः परीक्षा 21 जून, 2026 को आयोजित होने के कारण अभ्यर्थियों के हित में बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर 2026 की लिखित परीक्षा 28 जून को आयोजित की जाएगी। शेष सूचनाएं यथावत रहेंगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “जो अभ्यर्थी किसी कारण से ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर सकते हैं, वे ‘केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के बैक हार्डिंग रोड (सचिवालय हाल्ट के निकट), पटना स्थित कार्यालय’ में 26 जून, 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अपना डिप्लीकेट ई-एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।”
इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने आवेदन पत्र की फोटोकॉपी और वैध पहचान पत्र लाना होगा। बिहार पुलिस कांस्टेबल ऑपरेटर भर्ती 2026 के माध्यम से कुल 993 रिक्त पदों को भरा जाएगा। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा