CSBC Constable Recruitment 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 21 जुलाई से करें आवेदन
Saurabh Pandey | July 17, 2025 | 05:32 PM IST | 1 min read
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड, बिहार ने कांस्टेबल (ड्राइवर) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 जुलाई से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 20 अगस्त 2025 है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CSBC Constable Driver Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये और अन्य उम्मीदवारों के लिए 675 रुपये है। शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाना चाहिए।
CSBC Constable Driver Recruitment 2025: कैटेगरी वाइज रिक्तियों की संख्या
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के तहत 4361 पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। कैटेगरीवाइज रिक्तियों का विवरण नीचे देख सकते हैं-
- अनारक्षित - 1772 पद
- ईडब्ल्यूएस - 436 पद
- एससी - 632 पद
- एसटी - 24 पद
- ईबीसी - 757 पद
- बीसी - 492 पद
- बीसीडब्ल्यू - 248 पद
- कुल - 4361 पद
bihar police constable recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा और उसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा शामिल होगी। लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा मेरिट सूची का आधार नहीं होगी। लिखित परीक्षा केवल शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए अर्हक होगी; और शारीरिक दक्षता परीक्षा मोटर वाहन चालन दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन के लिए अर्हक होगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम