CSBC Bihar Police Admit Card 2025: सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 16 जुलाई की परीक्षा के लिए जारी
Santosh Kumar | July 9, 2025 | 10:54 AM IST | 1 min read
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कांस्टेबल (सीएसबीसी), बिहार ने 16 जुलाई को बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अब सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in के माध्यम से अपना बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पोर्टल पर आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। सीएसबीसी ने बिहार पुलिस भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दी है।
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा प्रत्येक दिन एक पाली में 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। इस भर्ती अभियान के तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में कांस्टेबल के 19,838 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
CSBC Bihar Police Admit Card 2025: एग्जाम डेट, चयन प्रक्रिया
सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का शेड्यूल पहले ही वेबसाइट पर जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 16, 20, 23, 27, 30 जुलाई और 3 अगस्त को होगी। प्रत्येक परीक्षा दिवस के एडमिट कार्ड की तारीख जारी कर दी गई है।
लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार दूसरे दौर के लिए पात्र होंगे, जो शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) है। इस दौर के लिए, सीएसबीसी योग्यता के क्रम में रिक्तियों की संख्या से 5 गुना उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करेगा।
Bihar Police Constable Admit Card 2025: कैसे करें डाउनलोड?
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के माध्यम से सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलेगा यहां एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण संख्या, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- सीएसबीसी बिहार पुलिस कांस्टेबल एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसमें अपने विवरण की जांच करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल