CSBC Driver Constable Registration 2025: बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती के लिए पंजीकरण आज से शुरू, अंतिम तिथि जानें
Abhay Pratap Singh | July 21, 2025 | 01:45 PM IST | 2 mins read
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET), मोटरवाहन चालक संबंधी दक्षता जांच और दस्तावेज सत्यापन को शामिल किया गया है।
नई दिल्ली: केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (CSBC) ने विज्ञापन संख्या 02/2025 के तहत बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
बिहार पुलिस विभाग में ड्राइवर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन विंडो आज यानी 21 जुलाई से अंतिम तिथि 20 अगस्त, 2025 तक खुली रहेगी। एससी/ एसटी, राज्य के मूल निवासी महिला अभ्यर्थियों व ट्रांसजेंडर के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपए तथा अन्य सभी वर्ग के आवेदकों के लिए 675 रुपए है।
पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवार इंटरमीडिएट ( 10+2) या समकक्ष परीक्षा पास होना चाहिए। साथ ही, हल्का मोटर वाहन(LMV)/ भारी मोटर वाहन (HMV) चलाने का ड्राइविंग लाइसेंस व न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। नोटिस में कहा गया कि, ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों के लिए शारीरिक मापदंड महिला अभ्यर्थियों के समान होंगे।
बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष होनी चाहिए। पिछड़ा वर्ग (BC), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष; बीसी, ईबीसी महिलाओं की अधिकतम आयु 28 वर्ष और एससी/एसटी/ट्रांसजेंडर के लिए अधिकतम आयु 30 वर्ष है।
सीएसबीसी इस भर्ती अभियान के माध्यम से बिहार पुलिस में ड्राइवर के 4361 पदों को भरेगा, जिसमें अनारक्षित वर्ग के तहत 1,772 रिक्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, ईडब्ल्यूएस के 436, एससी के 632, एसटी के 24, ईबीसी के 757, बीसी (9 ट्रांसजेंडर सहित) के 492 और बीसीडब्ल्यू के 248 पद भरे जाएंगे।
CSBC Bihar Police Driver Constable Recruitment 2025: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके बिहार पुलिस ड्राइवर कांस्टेबर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ड्राइवर कांस्टेबल आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करके फॉर्म भरें।
- शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार