कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन में पहुंचे कांग्रेस सांसद, वांगचुक के प्रति समर्थन जताया
Press Trust of India | July 15, 2026 | 09:57 PM IST | 2 mins read
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।
नई दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले ने बुधवार को जंतर-मंतर पहुंचकर सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से मुलाकात की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कॉकरोक जनता पार्टी (कॉजपा) द्वारा जारी प्रदर्शन के प्रति अपना समर्थन जताया। पडोले ने यह भी कहा कि वह 20 जुलाई को संसद तक निकाले जाने वाले मार्च में शामिल होंगे।
उन्होंने दावा किया कि देश के युवाओं के सपने सरकारी भ्रष्टाचार की वजह से पूरे नहीं हो पा रहे हैं। पडोले ने उस समय वांगचुक के प्रति अपना समर्थन जताया है, जब कांग्रेस ने इस प्रदर्शन से दूरी बनाकर रखी है।
CJP Protest: पिछले 10 वर्षों में 70 बार पेपर लीक
महाराष्ट्र के भंडारा गोंदिया से लोकसभा सदस्य ने कहा, ''बच्चों ने जो सपना देखा, वह पूरा नहीं हो रहा है क्योंकि यह सरकारी भ्रष्टाचार है। पिछले 10 वर्षों में 70 बार पेपर लीक हुए हैं।''
उन्होंने आंदोलन में शामिल युवाओं की सराहना करते हुए कहा, ''मैं आपका धन्यवाद करता हूं कि आप छात्रों के हक के लिए लड़ रहे हैं। मैं दिलो-जान से आप लोगों का समर्थन करता हूं।''
कांग्रेस सांसद ने कहा कि जहां भी उनकी जरूरत होगी, वह वहां मौजूद रहेंगे। पडोले ने सोनम वांगचुक के स्वस्थ रहने की कामना करते हुए कहा, ''सोनम जी देश के हीरा हैं और वे हमेशा स्वस्थ रहें।"
वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन अनशन पर
सांसद ने प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कहा कि यदि उनमें ईमानदारी होती तो वह पद छोड़ देते। पडोले ने कहा, ''कांग्रेस नेताओं ने छोटी-छोटी बातों पर भी इस्तीफा दिया है। क्या इस सरकार के लिए लोगों की जान से ज्यादा महत्वपूर्ण सत्ता है?''
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए कॉजपा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए थे और तभी से अनिश्चितकालीन अनशन पर हैं।
अगली खबर
]JCECEB 2026: झारखंड एएनएम, जीएनएम व बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा की अधिसूचना जारी, आवेदन कल से शुरू
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे यह परीक्षा झारखंड में नर्सिंग पाठ्यक्रमों (एएनएम-2 वर्ष, जीएनएम-3 वर्ष और बीएससी नर्सिंग-4 वर्ष) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल