Trusted Source Image

CJP Protest: अरविंद केजरीवाल ने की सोनम वांगचुक से भूख हड़ताल खत्म करने की अपील, 16 जुलाई को करेंगे मुलाकात

Santosh Kumar | July 14, 2026 | 02:36 PM IST | 1 min read

केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाकर वांगचुक और कॉजपा के प्रदर्शन को समर्थन देंगे।

केजरीवाल कहा कि 'आप' कॉजपा के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है।(इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)
केजरीवाल कहा कि 'आप' कॉजपा के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है।(इमेज-एक्स/@ArvindKejriwal)

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (कॉजपा) के चल रहे विरोध प्रदर्शन को अपनी पार्टी का समर्थन दिया और जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने की अपील की। केजरीवाल ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह 16 जुलाई को शाम 5 बजे जंतर-मंतर जाकर वांगचुक और कॉजपा के प्रदर्शन को समर्थन देंगे।

केजरीवाल ने कहा, ''सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह देश की धरोहर हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। संघर्ष के और भी तरीके हो सकते हैं।''

CJP Protest: केजरीवाल ने किया कॉजपा का समर्थन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने अरविंद केजरीवाल कहा कि आम आदमी पार्टी कॉजपा के प्रदर्शन और उसकी मांगों का समर्थन करती है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा देने की भी मांग की।

'आप' राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक जैसी घटनाओं पर रोक लगाने और भविष्य में छात्रों को परेशानियों से बचाने के लिए परीक्षा प्रणाली में सुधार किया जाना चाहिए।

Also readCJP Protest: कॉजपा प्रदर्शन का आज 24वां दिन, अनशन पर बैठे शिक्षाविद सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, सरकार मौन

Sonam Wangchuk Hunger Strike: 28 जून से अनशन पर वांगचुक

इससे पहले, 'आप' की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने सोमवार को जंतर-मंतर पर वांगचुक से मुलाकात की थी। बता दें कि वांगचुक 28 जून को इस आंदोलन में शामिल हुए और तभी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

कॉजपा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) और अन्य परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications