Abhay Pratap Singh | July 13, 2026 | 08:35 PM IST | 2 mins read
रीनीट यूजी रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the NEET Most Scoring Chapters and Topics PDF based on the past 5 years’ analysis. Focus on high-weightage topics and boost your NEET preparation.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नीट यूजी (NEET UG) 2026 परीक्षा की ओएमआर आंसर शीट और रिकॉर्ड रिस्पॉन्स जारी कर दिए हैं। 21 जून को आयोजित रीनीट 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर नीट यूजी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
रीनीट रिस्पॉन्स शीट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थियों को 13 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक नीट यूजी 2026 रिस्पॉन्स शीट को प्रति रिस्पॉन्स 200 रुपये भुगतान के साथ चुनौती दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है।
नीट यूजी रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान कैंडिडेट्स के मार्क किए गए जवाब होंगे। इसके अलावा, नीट यूजी 2026 रिस्पॉन्स शीट में निम्नलिखित विवरण जांच सकते हैं:
Also readNEET PA 2026: नीट प्री आयुर्वेद के लिए अधिसूचना जारी, पंजीकरण जुलाई के तीसरे सप्ताह से शुरू होगा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “उम्मीदवार neet.nta.nic.in पर जाकर अपनी ओएमआर रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर चुनौती (चैलेंज) दे सकते हैं। आंसर की (उत्तर कुंजी) को चुनौती देने की प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और अब आंसर की के खिलाफ किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।”
एनटीए ने बताया कि, डेटा की सुरक्षा और प्राइवेसी के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) सिस्टम लागू किया गया है। एक्सेस पाने से पहले उम्मीदवारों को अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर भेजे गए वन-टाइम पासवर्ड (OTP) को दर्ज करने के लिए कहा जाएगा। चुनौतियां किसी अन्य माध्यम से स्वीकार नहीं की जाएंगी।
प्रोसेसिंग फीस का भुगतान 15 जुलाई 2026 (सुबह 11:00 बजे तक) तक डेबिट कार्ड/ क्रेडिट कार्ड/ नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है। प्रोसेसिंग फीस के बिना किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों को लेटेस्ट अपडेट के लिए एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट्स www.nta.ac.in और https://neet.nta.nic.in/ पर विजिट करने की सलाह दी गई है। नीट यूजी 2026 के बारे में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार 011-40759000/011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं या neetug2026@nta.ac.in पर ईमेल कर सकते हैं।