Santosh Kumar | July 15, 2026 | 06:04 PM IST | 2 mins read
झारखंड एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त तक आवेदन जारी रहेगी। अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 10 और 11 अगस्त को उसमें ऑनलाइन सुधार का मौका दिया जाएगा।

नई दिल्ली: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने एएनएम, जीएनएम और बीएससी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार, आवेदन 16 जुलाई से शुरू होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in के माध्यम से पंजीकरण कर सकेंगे। यह परीक्षा झारखंड में नर्सिंग पाठ्यक्रमों (एएनएम-2 वर्ष, जीएनएम-3 वर्ष और बीएससी नर्सिंग-बेसिक/पोस्ट बेसिक) में प्रवेश के लिए आयोजित की जाएगी।
झारखंड एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त तक आवेदन जारी रहेगी। अगर आवेदन फॉर्म में कोई गलती हो जाती है, तो 10 और 11 अगस्त को उसमें ऑनलाइन सुधार का मौका दिया जाएगा।
बीएससी नर्सिंग (बेसिक/पोस्ट-बेसिक) के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 अगस्त तक जारी रहेगी। फॉर्म में सुधार करने का मौका 3 अगस्त को दिया जाएगा। जेसीईसीईबी द्वारा विस्तृत अधिसूचना पोर्टल पर जारी कर दी गई है।
झारखंड बीएससी नर्सिंग (बेसिक) परीक्षा 16 अगस्त को सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी, जबकि बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) परीक्षा भी उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, बीएससी नर्सिंग (बेसिक) परीक्षा रांची, बोकारो, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, पलामू और हजारीबाग में आयोजित की जाएगी। बीएससी नर्सिंग (पोस्ट-बेसिक) परीक्षा रांची में आयोजित की जाएगी।
एएनएम और जीएनएम प्रवेश परीक्षा 23 अगस्त को दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। जीएनएम एग्जाम 150 मार्क्स का होगा। एएनएम एग्जाम 100 मार्क्स का होगा। सवाल ऑब्जेक्टिव और एमसीक्यू टाइप के होंगे।
एएनएम परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क दिव्यांग उम्मीदवारों को छोड़कर सभी के लिए ₹450 है। जीएनएम और बीएससी नर्सिंग के लिए, शुल्क जनरल/ओबीसी/ईडबल्यूएस के लिए ₹900 और एससी/एसटी/महिलाओं के लिए ₹450 है।
पात्रता के अनुसार, अभ्यर्थी की आयु 31 दिसंबर 2025 तक कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही, उसे फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के साथ 12वीं पास होना चाहिए और यह परीक्षा किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से होनी चाहिए।
सभी कोर्स के लिए इंस्टिट्यूट और कैटेगरी के हिसाब से सीटों की पूरी जानकारी, साथ ही सर्टिफिकेट के फॉर्मेट और नोटिफिकेशन की कॉपी, बोर्ड की वेबसाइट के होमपेज पर 'डाउनलोड्स' सेक्शन में देखी जा सकती है।
इंटरव्यू और इंस्टिट्यूट/कैटेगरी के हिसाब से सीटों की जानकारी के लिए बोर्ड की वेबसाइट देखते रहें और अपडेटेड रहें। जो कैंडिडेट्स दोनों कोर्स के लिए अप्लाई कर रहे हैं, उन्हें परीक्षा केंद्र के लिए एक ही शहर चुनें।
उन्होंने कहा, ''सोनम वांगचुक कई दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। वह देश की धरोहर हैं। मैं उनसे अपील करता हूं कि वह अपनी भूख हड़ताल समाप्त करें। संघर्ष के और भी तरीके हो सकते हैं।''
Santosh Kumar