COMEDK UGET Result 2024: कॉमेडके यूजीईटी रिजल्ट 24 मई को होगा जारी; परिणाम समय, डायरेक्ट लिंक देखें
Santosh Kumar | May 23, 2024 | 12:45 PM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (कॉमेडके) द्वारा अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (यूजीईटी) 2024 परीक्षा का परिणाम 24 मई को दोपहर 2 बजे जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org के माध्यम से परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा में अर्हता प्राप्त उम्मीदवार कॉमेडके काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी परिणाम 2024 की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा। इससे पहले, कॉमेडके ने 21 मई को परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। कॉमेडके यूजीईटी फाइनल आंसर की कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
कॉमेडके यूजीईटी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी की सहायता से, उम्मीदवार अपने अंकों की गणना कर सकते हैं। बता दें कि कॉमेडके यूजीईटी 2024 परीक्षा 12 मई को 3 शिफ्ट में आयोजित की गई थी। इसके तहत सुबह की पाली 8.30 बजे से 11.30 बजे तक, दोपहर की शिफ्ट दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक और शाम की शिफ्ट 5.30 बजे से रात 8.30 बजे तक निर्धारित थी।
COMEDK UGET Result 2024: डाउनलोड करने के चरण
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके COMEDK UGET परिणाम 2024 जारी होने के बाद डाउनलोड और जांच सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर COMEDK UGET Result 2024 Link पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- "लॉगिन" बटन पर क्लिक करें।
- COMEDK UGET Result 2024 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- इसमें अपने अंको की जांच करें और परिणाम डाउनलोड करें।
अगली खबर
]BSEB Compartment Answer Key: बिहार 12वीं कंपार्टमेंट आंसर-की आपत्ति विंडो शाम 4 बजे तक खुली, जानें प्रक्रिया
जो उम्मीदवार बीएसईबी द्वारा जारी उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in के माध्यम से आंसर-की पर आज शाम 4 बजे तक आपत्ति उठा सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’