COMEDK UGET Answer Key 2025: कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की comedk.org पर जारी, 30 मई तक दर्ज कराएं चुनौती
Abhay Pratap Singh | May 28, 2025 | 10:02 AM IST | 2 mins read
कॉमेडके यूजीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली: कंसोटियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) की ओर से आज यानी 28 मई को कॉमेडके यूजीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की जारी कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2025 की जांच सकते हैं।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
कॉमेडके यूजीईटी उत्तर कुंजी 2025 डाउनलोड करने के लिए आवेदन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। कॉमेडके प्रारंभिक उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। COMEDK 2025 उत्तर कुंजी के खिलाफ चुनौती दर्ज कराने की अंतिम तिथि 30 मई, 2025 है।
प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद कॉमेडके यूजीईटी 2025 फाइनल आंसर की 4 जून को और कॉमेडके यूजीईटी 2025 रिजल्ट 7 जून को घोषित किया जाएगा। COMEDK परीक्षा 10 मई, 2025 को आयोजित की गई थी। हालांकि, भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते सीमा क्षेत्रों से सटे केंद्रों की परीक्षा 25 मई को आयोजित की गई थी।
कॉमेडके उत्तर कुंजी 2025 की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। COMEDK उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 1 अंक दिया जाएगा। COMEDK UGET परीक्षा पैटर्न 2025 के अनुसार कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है।
COMEDK Answer Key 2025 Release Date: कैसे डाउनलोड करें?
नीचे दिए गए चरणों की सहायता से कॉमेडके यूजीईटी 2025 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट comedk.org 2025 विजिट करें।
- लॉगिन बटन पर क्लिक करें और आवेदन संख्या व पासवर्ड दर्ज करें।
- COMEDK UGET उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- COMEDK उत्तर कुंजी पीडीएफ 2025 जांचें और डाउनलोड करें।
Consortium of Medical, Engineering and Dental Colleges of Karnataka: कॉमेडके क्या है?
कॉमेडके यूजीईटी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसका आयोजन प्रत्येक वर्ष किया जाता है। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा स्नातक इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। कॉमेडके यूजीईटी परीक्षा ऑनलाइन मोड में कराई जाती है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार