COMEDK UGET Counselling 2024: कॉमेडके राउंड 2 सीट आवंटन रिजल्ट Comedk.org पर जारी, ऐसे करें चेक
Saurabh Pandey | July 26, 2024 | 02:54 PM IST | 1 min read
COMEDK 2024 सीट आवंटन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को 29 जुलाई दोपहर 2 बजे तक निर्णय लेकर शुल्क का भुगतान करना होगा।
Aspiring B.Tech students in Karnataka can explore the top 50 colleges in this e-book. It includes rankings, courses offered, fees, and entrance exams for each institute.
Check Nowनई दिल्ली : कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके राउंड 2 काउंसलिंग के सीट आवंटन का रिजल्ट जारी कर दिया है। केकेआर श्रेणी से संबंधित उम्मीदवार अपने आवंटित कॉलेजों को आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर ऑनलाइन देख सकेंगे।
New: Top Private Colleges in Karnataka Accepting COMEDK Ranks
COMEDK UGET 2026: College Predictor
Don't Miss: Top 50 B.Tech Colleges in Karnataka
Admission Alert: Jain | Presidency | Dayananda Sagar | New Horizon (NHCE)
COMEDK 2024 सीट आवंटन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करना होगा। उम्मीदवारों को 29 जुलाई दोपहर 2 बजे तक निर्णय लेकर शुल्क का भुगतान करना होगा।
COMEDK 2024: काउंसलिंग शेड्यूल
COMEDK 2024 काउंसलिंग में आवंटित सीटों को स्वीकार करने वाले उम्मीदवारों को 26 से 30 जुलाई के बीच कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। उम्मीदवारों को अपने आवंटन पत्र और शुल्क रसीद की एक प्रति कॉलेज में ले जानी होगी। इसके अलावा, जो उम्मीदवार राउंड 2 चरण 1 के लिए अपनी सीटें रद्द करना चाहते हैं, वे 30 जुलाई शाम 4 बजे तक ऐसा कर सकते हैं। सीटें स्वीकार और फ्रीज करने वाले उम्मीदवारों को शेड्यूल में उल्लिखित तिथि, समय के अनुसार कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
COMEDK 2024 Round 2 Seat Allotment Result: डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट Comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर लॉगिन टैब पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर एक लॉगिन पेज दिखाई देगा।
- इसके बाद 'इंजीनियरिंग लॉगिन' लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करें।
- एप्लिकेशन SEQ NO/यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- अब COMEDK आवंटन पत्र डाउनलोड करें और सहेजें।
बता दें कि COMEDK UGET 2024 12 मई को राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था, जिसमें लगभग 1.2 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। यह मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों में प्रवेश के लिए एक सामान्य प्रवेश परीक्षा है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल