Abhay Pratap Singh | July 25, 2024 | 04:41 PM IST | 2 mins read
CUET UG फाइनल आंसर की 2024 का उपयोग करके उम्मीदवार परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज यानी 25 जुलाई को कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट 2024 (CUET UG 2024) की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-UG के माध्यम से सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
सीयूईटी यूजी 2024 अंतिम उत्तर कुंजी ओएमआर और सीबीटी मोड में आयोजित परीक्षा के लिए जारी की गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर की के खिलाफ प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद सीयूईटी यूजी 2024 फाइनल आंसर की जारी की है।
उम्मीदवार CUET UG फाइनल आंसर की 2024 का उपयोग करके परीक्षा में अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। सीयूईटी यूजी 2024 परिणाम की घोषणा एनटीए सीयूईटी यूजी फाइनल आंसर 2024 के आधार पर करेगा। नवीनतम अपडेट के लिए कैंडिडेट एनटीए सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
एनटी सीयूईटी यूजी अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को 5 अंक दिए जाएंगे। जबकि, प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा। बता दें कि, 7 जुलाई को एनटीए ने सभी विषयों के लिए प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी की और 9 जुलाई तक उम्मीदवारों से आपत्तियां मांगी गई।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन कर CUET परिणाम की जांच कर सकते हैं: