COMEDK UGET 2026 Revised Schedule: कॉमेडके यूजीईटी का संशोधित शेड्यूल जारी, प्रोविनजल आंसर की 16 मई को
Abhay Pratap Singh | May 13, 2026 | 07:40 AM IST | 1 min read
कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेजे ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने कॉमेडके अंडरग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) 2026 का संशोधित कार्यक्रम जारी कर दिया है। नवीनतम अपडेट के अनुसार, अब कॉमेडके यूजीईटी प्रोविजनल आंसर की 16 मई को जारी की जाएगी।
कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया जाएगा। अधिकारियों द्वारा प्रोविजनल उत्तर कुंजी के साथ कॉमेडके उत्तर पत्रक भी जारी किया जाएगा। उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 की मदद से अपने संभावित अंको की गणना कर सकते हैं।
COMEDK UGET 2026: संशोधित कार्यक्रम
नीचे सारणी में उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी 2026 रिवाइज्ड शेड्यूल जांच सकते हैं:
| कार्यक्रम | नई तिथियां |
|---|---|
|
कॉमेडके प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि |
16 मई, 2026 (सुबह 11 बजे) |
|
कॉमेडके यूजीईटी चुनौती विंडो |
18 मई, 2026 (दोपहर 2 बजे) |
|
कॉमेडके अंतिम उत्तर कुंजी 2026 |
23 मई, 2026 (दोपहर 2 बजे) |
|
कॉमेडके परिणाम 2026 की तिथि |
29 मई, 2026 (शाम 4 बजे) |
कॉमेडके यूजीईटी 2026 परीक्षा 9 मई को भारत भर के विभिन्न केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में कई पालियों में आयोजित की गई थी। पहले प्रोविजनल आंसर की 13 मई को जारी होनी थी, जबकि अभ्यर्थियों को 15 मई तक आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर दिया गया था।
वहीं, कॉमेडके यूजीईटी 2026 की फाइनल आंसर की 20 मई को जारी की जानी थी, जबकि परीक्षा परिणाम 26 मई, 2026 को घोषित होने वाले थे। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट https://comedk.org/ पर विजिट कर सकते हैं।
COMEDK UGET Answer Key 2026: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार कॉमेडके यूजीईटी आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- कॉमेडके की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
- लॉगिन पर क्लिक करें और क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- सबमिट करें और उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट जांचें।
- कॉमेडके यूजीईटी आंसर की जांचें व डाउनलोड करें।
अगली खबर
]Rajasthan SI Exam 2021: आरपीएससी एसआई भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को दोबारा होगी, आयोग ने जारी की अधिसूचना
बयान में कहा गया है कि केवल वही अभ्यर्थी परीक्षा में पुनः शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने 2021 की परीक्षा दी थी। राजस्थान उच्च न्यायालय की एकल पीठ ने पिछले वर्ष अगस्त में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा-2021 को रद्द करने का आदेश दिया था।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’