CMAT Registration 2024: सीमैट पंजीकरण exams.nta.ac.in/CMAT पर शुरू, अंतिम तिथि 18 अप्रैल
Abhay Pratap Singh | March 29, 2024 | 10:02 PM IST | 2 mins read
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीएमएटी 2024 का आयोजन मई माह में किया जाएगा। आवेदन से पहले कैंडिडेट को पात्रता मानदंड पढ़ लेना चाहिए।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 (सीएमएटी 2024) के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 29 मार्च से शुरू दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug | Sep | Oct
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship | Trend Analysis
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीमैट 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 अप्रैल रात 11:50 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 19 अप्रैल से 21 अप्रैल 2024 तक उम्मीदवारों के लिए सुधार विंडो खोली जाएगी। एनटीए द्वारा सीएमएटी 2024 का आयोजन मई माह में किया जाएगा।
सीमैट रजिस्ट्रेशन 2024 के लिए सामान्य वर्ग के पुरुष आवेदकों को 2,000 रुपये, जबकि महिला आवेदकों को 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं, एससी, एसटी, ओबीसी-एनसीएल पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस और थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये है।
किसी भी विषय में स्नातक (ग्रेजुएशन) की डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र सीमैट प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले उम्मीदवार भी सीमैट एप्लीकेशन फॉर्म 2024 भरने के लिए पात्र होंगे। पात्रता मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
Also read FTII JET Admit Card 2024: एफटीआईआई जेईटी एडमिट कार्ड जारी, डाउनलोड प्रक्रिया जानें
कॉमन मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट 2024 केवल अंग्रेजी माध्यम में आयोजित होगी। CMAT एग्जाम 2024 का आयोजन 3 घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए किया जाएगा। सीमैट प्रश्न पत्र में 400 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
CMAT 2024: आवेदन करें
योग्य और इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सीमैट 2024 पंजीकरण 18 अप्रैल तक कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाएं।
- होमपेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद रजिस्टर करें और लॉगिन क्रेडेंशियल जनरेट करें।
- लॉगिन विवरण की सहायता से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
- CMAT 2024 आवेदन पत्र सबमिट करें और पेज को डाउनलोड करें।
- भरे गए सीमैट आवेदन पत्र 2024 का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
CMAT Registration 2024: पोस्ट ग्रेजुएशन प्रोग्राम
सामान्य प्रबंधन प्रवेश परीक्षा (सीमैट) अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) और अन्य भाग लेने वाले कॉलेजों से संबद्ध संस्थानों में प्रस्तावित पोस्ट ग्रेजुएशन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। सीमैट 2024 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार