CMAT 2025 Answer Key: सीमैट आंसर की exams.nta.ac.in/CMAT पर जल्द; डाउनलोड प्रक्रिया और अंकन योजन जानें
Abhay Pratap Singh | January 27, 2025 | 10:54 AM IST | 2 mins read
सीमैट प्रोविजनल आंसर की 2025 पर प्राप्त चुनौतियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद सीएमएटी अंतिम उत्तर कुंजी और सीमैट 2025 परिणाम घोषित किया जाएगा।
Download 10 free full-length mock tests with detailed solutions to improve speed, accuracy, and exam readiness.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जल्द ही कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2025 (CMAT 2025) की उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। एनटीए की घोषणा के बाद सीमैट एग्जाम में उपस्थित हुए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/CMAT पर जाकर सीएमएटी 2025 आंसर की डाउनलोड कर सकेंगे।
CMAT 2027: Most Scoring Topics | 30 Day Study Plan | Current Affairs- Aug
Latest: MCQ's | PYQ's | Sample Papers | Model Papers | Practice Papers | Mock Test
New: General Awareness | Logical Reasoning | Innovation & Entrepreneurship
Career Launcher: Race to 99%ile: 10-Hour CAT Masterclass | Open Mock: Experience Actual Exam
सीएमएटी 2025 प्रोविजनल आंसर की पर उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 200 रुपये की गैर-वापसीयोग्य शुल्क का भुगतान करके सीमैट आंसर की 2025 पर आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। एनटीए ने कहा कि प्रोविजनल उत्तर कुंजी दो से तीन दिनों में प्रदर्शित होने की संभावना है।
सीमैट 2025 परीक्षा 25 जनवरी को तीन घंटे यानी 180 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की गई थी। सीमैट एग्जाम का माध्यम अंग्रेजी था। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन प्रत्येक वर्ष अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) से संबद्ध संस्थानों में प्रबंधन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है।
Also read MAH MBA CET 2025: महाराष्ट्र एमबीए सीईटी पंजीकरण की लास्ट डेट 31 जनवरी तक बढ़ी, पात्रता मानदंड जानें
परीक्षा एजेंसी एनटीए ने कहा कि, “केवल कुंजी चुनौती लिंक के माध्यम से निर्धारित समय-सीमा के दौरान किए गए भुगतान चुनौतियों पर विचार किया जाएगा। चुनौतियों पर एनटीए का निर्णय अंतिम होगा और आगे कोई संचार नहीं किया जाएगा। एनटीए उम्मीदवारों को उनकी चुनौतियों के बारे में व्यक्तिगत रूप से सूचित नहीं करेगा।”
सीमैट 2025 अंकन योजन के अनुसार, सीमैट परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए अभ्यर्थियों को चार अंक (+4) मिलेंगे, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक (-1) काटा जाएगा। यदि तकनीकी समस्या के कारण कोई प्रश्न हटा दिया जाता है, तो सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के लिए पूरे अंक दिए जाएंगे।
CMAT 2025 Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट exam.nta.ac.in/CMAT/ पर जाएं।
- होमपेज पर, सीमैट प्रोविजनल उत्तर कुंजी लिंक ओपन करें।
- लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीएमएटी आंसर की डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच