CMAT Admit Card 2026: सीमैट एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक कब सक्रिय होगा? एग्जाम डेट, पैटर्न, डाउनलोड चरण जानें
Abhay Pratap Singh | January 21, 2026 | 12:10 PM IST | 1 min read
एनटीए ने सीमैट 2026 सिटी इंटीमेशन स्लिप 16 जनवरी को जारी कर दी है, जिसमें कैंडिडेट अपने परीक्षा केंद्र वाले शहर की जांच कर सकते हैं।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 (CMAT 2026) का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाने की उम्मीद है। एनटीए की आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाकर सीमैट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 का आयोजन पूरे देश में अलग-अलग जगहों पर 25 जनवरी, 2026 (रविवार) को सिंगल शिफ्ट में सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। सीमैट 2026 परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में 3 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगा।
कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। एनटीए ने अभी तक सीएमएटी 2026 एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि और समय की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। सीमैट परीक्षा 2026 कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की जाएगी।
सीएमएटी 2026 एग्जाम पैटर्न के अनुसार, पेपर में 5 सेक्शन क्वांटिटेटिव टेक्निक्स एंड डेटा इंटरप्रिटेशन, लॉजिकल रीजनिंग, लैंग्वेज कॉम्प्रिहेन्शन एंड वर्बल एबिलिटी, जनरल अवेयरनेस और इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप से 20-20 व कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र में ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न होंगे।
सीमैट मार्किंग स्कीम के अनुसार, उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत के लिए 1 अंक काटा जाएगा। कॉमन मैनेजमेंट एडमिशन टेस्ट का आयोजन प्रबंधन कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की वेबसाइट nta.ac.in पर जाएं।
CMAT Admit Card Download 2026: कैसे डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडे एनटीए सीएमएटी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे:
- एनटीए सीमैट की वेबसाइट cmat.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर, एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ड करें और सबमिट करें।
- सीमैट 2026 हाल टिकट डाउनलोड करें व प्रिंट निकाल लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल