CM Shri Admission Test 2025: सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड edudel.nic.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Abhay Pratap Singh | September 10, 2025 | 10:42 PM IST | 2 mins read
सीएम श्री एडमिशन टेस्ट एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी या आवेदन संख्या जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: शिक्षा निदेशालय, दिल्ली सरकार ने 10 सितंबर को सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 (CM Shri Admission Test 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। छात्र व अभिभावक आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in के माध्यम से सीएम श्री स्कूल एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 का आयोजन 13 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक किया जाएगा। सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए 33 चयनित सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 में नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी।
सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए पंजीकरण आईडी या आवेदन संख्या जैसे लॉगिन विवरण की आवश्यकता होगी। सीएम श्री स्कूल प्रवेश परीक्षा ओएमआर मोड में 150 मिनट की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, सामान्य ज्ञान, मानसिक योग्यता और संख्यात्मक योग्यता से संबंधित प्रश्न होंगे।
छात्र आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से परीक्षा केंद्रों, रोल नंबर और परीक्षा के लिए अन्य महत्वपूर्ण दिशानिर्देश की विस्तृत जांच कर सकते हैं। परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है।
सीएम श्री स्कूलों में कक्षा 6, 7 और 8 में प्रवेश के लिए सीएम श्री एडमिशन स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों की अंतिम सूची 20 सितंबर को जारी की जाएगी। बता दें कि, सीएम श्री स्कूलों को पीएम श्री स्कूलों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है।
CM Shri Admission Test 2025 Admit Card: डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर विजिट करें।
- सीएम श्री स्कूल एडमिशन टेस्ट 2025 टैब पर जाएं।
- सीएम श्री एडमिशन टेस्ट 2025 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- आवश्यक क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]PSB LBO Recruitment 2025: पंजाब एंड सिंघ बैंक एलबीओ भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि कल, परीक्षा 5 अक्टूबर को
एलबीओ चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, प्रोफिशिएंसी इन लोकल लैंग्वेज टेस्ट और फाइनल सिलेक्शन चरण को शामिल किया गया है।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम