CLAT Counseling 2024: क्लैट काउंसलिंग 2024 की तीसरी आवंटन सूची जारी, consortiumofnlus.ac.in पर देखें
Santosh Kumar | January 22, 2024 | 11:52 AM IST | 1 min read
क्लैट काउंसलिंग 2024 की तीसरी आवंटन सूची देखने के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए क्लैट काउंसलिंग 2024 की तीसरी आवंटन सूची जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से अपनी प्रवेश स्थिति की जांच कर सकते हैं।
आपको बता दें कि केवल वे उम्मीदवार क्लैट काउंसलिंग 2024 के तीसरे राउंड में भाग लेने के पात्र होंगे जिन्हें क्लैट आवंटन सूची में शामिल किया गया है। उम्मीदवारों को 25 जनवरी 2024 तक प्रवेश पुष्टिकरण शुल्क का भुगतान करना होगा। क्लैट काउंसलिंग 2024 का चौथा राउंड 20 मई, 2024 को शुरू किया जाएगा।
कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने 8 जनवरी को इससे पहले दूसरी क्लैट 2024 (CLAT Counselling 2024) आवंटन सूची जारी की थी। यह सूची अनंतिम थी क्योंकि शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करनी थी। दूसरी सूची के तहत शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 12 जनवरी 2024 थी।
क्लैट काउंसलिंग 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज की बात करें तो क्लैट 2024 एडमिट कार्ड, चरित्र प्रमाणपत्र या आचरण प्रमाणपत्र, स्थानांतरण या प्रवासन प्रमाणपत्र जैसे दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।
CLAT 2024 3rd Allotment List: ऐसे देखें
उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके CLAT 2024 तीसरी मेरिट सूची आवंटन सूची की जांच कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर नोटिफिकेशन के तहत 'थर्ड प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट' पर क्लिक करें।
- नए पेज पर यूजी या पीजी के अंतर्गत किसी संस्थान के लिंक पर क्लिक करें।
- एक पीडीएफ प्रदर्शित किया जाएगा।
- पीडीएफ को डाउनलोड कर लें और संभालकर अपने पास रखें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी