CLAT 2027: सोशल मीडिया पर पेपर बेचने के दावों को कंसोर्टियम ने बताया फर्जी, ठगों से सावधान रहने की चेतावनी
Saurabh Pandey | November 17, 2026 | 09:42 AM IST | 2 mins read
कंसोर्टियम ने सभी CLAT अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम जनता को आगाह किया है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को कोई भुगतान न करें, अपनी व्यक्तिगत या वित्तीय जानकारी साझा न करें और न ही उनसे किसी तरह का संपर्क रखें।
नई दिल्ली :
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) के कंसोर्टियम ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2027 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को चेतावनी दी है। यह चेतावनी टेलीग्राम पोस्ट और सोशल मीडिया संदेशों के संबंध में है, जिनमें 6 दिसंबर को होने वाली परीक्षा से पहले प्रश्न पत्र बेचने का दावा किया जा रहा है।
16 नवंबर, 2026 को जारी एक सार्वजनिक नोटिस में, कंसोर्टियम ने बताया कि उन्हें कुछ अज्ञात और फर्जी अकाउंट्स के बारे में जानकारी मिली है। ये अकाउंट्स पैसे के बदले 'कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट' (CLAT) का प्रश्न पत्र पहले ही उपलब्ध कराने का दावा कर रहे हैं। कुछ पोस्ट में ऐसे सैंपल वाले प्रश्न भी शामिल थे, जिनके बारे में दावा किया गया कि वे आने वाली परीक्षा के हैं।
हालांकि, कंसोर्टियम ने इन दावों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि परीक्षा से पहले किसी के पास प्रश्न पत्र होने का कोई आधार ही नहीं है। नोटिस में यह भी चेतावनी दी गई है कि असली क्लैट प्रश्न पत्र को हासिल करने या उसे बांटने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
CLAT 2027 Paper Leak Alert: कंसोर्टियम ने जारी की चेतावनी
कंसोर्टियम ने उम्मीदवारों और उनके अभिभावकों को सलाह दी है कि वे किसी को भी पैसे न दें, अपनी निजी या वित्तीय जानकारी साझा न करें, और प्रश्न पत्र देने का दावा करने वाले लोगों से कोई संपर्क न रखें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह के सैंपल वाले प्रश्नों के फैलने का मतलब यह नहीं है कि वे असली हैं।
CLAT 2027 Paper Leak Alert: फर्जी पोस्ट पर करें रिपोर्ट
कंसोर्टियम ने कहा है कि वह ऐसे सोशल मीडिया संवादों की निगरानी कर रहा है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित सामग्री उचित कानून-प्रवर्तन एजेंसियों के समक्ष रखेगा। यदि किसी के पास ऐसे पोस्ट से जुड़े स्क्रीनशॉट, यूआरएल (URL), अकाउंट विवरण या भुगतान अनुरोध से संबंधित कोई भी जानकारी है, तो वे इसे कंसोर्टियम सचिवालय के आधिकारिक ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in पर साझा कर सकते हैं। रिपोर्ट करने वाले व्यक्तियों से अनुरोध किया गया है कि वे मूल पोस्ट, यूआरएल, तारीख और समय को सुरक्षित रखें और ऐसे दावों को आगे प्रसारित न करें।
- संदिग्ध पोस्ट के स्क्रीनशॉट
- URL और अकाउंट की जानकारी
- भुगतान के अनुरोध
- तारीख, टाइमस्टैम्प और इससे जुड़ी बातचीत
CLAT 2027: परीक्षा तिथि
CLAT 2027 का आयोजन 6 दिसंबर, 2026 को किया जाना है। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड पिछले साल 22 नवंबर को जारी हुए थे। एडमिट कार्ड केवल consortiumofnlus.ac.in पर अपने कैंडिडेट लॉगिन से ही डाउनलोड करें; किसी फॉरवर्ड किए गए लिंक या ग्रुप मैसेज से डाउनलोड न करें।
अगली खबर
]RRB Group D Scorecard 2026: आरआरबी ग्रुप डी लेवल-1 स्कोरकार्ड लिंक सभी रीजनल पोर्टलों पर हुआ एक्टिव
सभी क्षेत्रीय आरआरबी पोर्टल्स पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से अपने नॉर्मलाइज्ड मार्क्स और परसेंटाइल स्कोर चेक कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी