CLAT 2026 Answer Key: क्लैट प्रोविजनल आंसर की consortiumofnlus.ac.in पर जारी, 12 दिसंबर तक दर्ज करें आपत्तियां
Abhay Pratap Singh | December 10, 2025 | 05:25 PM IST | 2 mins read
क्लैट 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) की ओर से 10 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट 2026 (CLAT 2026) के लिए प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर क्लैट 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
क्लैट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर अभ्यर्थियों को आपत्तियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। क्लैट आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो 10 दिसंबर को शाम 5:00 बजे से 12 दिसंबर को शाम 5:00 बजे तक खुली रहेगी। कैंडिडेट को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति आपत्ति 1,000 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा।
उम्मीदवार क्लैट आंसर की सहायता से अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाएगा। क्लैट 2026 परीक्षा स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) के लिए 7 दिसंबर, 2025 को आयोजित की गई थी।
क्लैट प्रोविजनल आंसर की 2026 पर प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा के बाद क्लैट 2026 फाइनल आंसर की और क्लैट 2026 रिजल्ट जारी किया जाएगा। क्लैट 2026 के लिए कुल 92,344 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, इनमें से यूजी के लिए 75,009 छात्रों ने और पीजी के लिए 17,335 छात्रों ने आवेदन किया था।
इस वर्ष क्लैट परीक्षा 2026 में 96.83 प्रतिशत स्नातक और 92.45 प्रतिशत स्नातकोत्तर उम्मीदवारों ने भाग लिया था। क्लैट 2026 स्कोर के माध्यम से शैक्षणिक वर्ष 2026-2027 में राष्ट्रीय लॉ विश्वविद्यालयों द्वारा प्रस्तावित 5 वर्षीय एकीकृत एलएलबी और एलएलएम कार्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा।
CLAT 2026 Provisional Answer Key: डाउनलोड कैसे करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट क्लैट प्रोविजनल आंसर की पर डाउनलोड कर सकते हैं:
- क्लैट 2026 पोर्टल consortiumofnlus.ac.in/clat-2026 पर विजिट करें।
- लॉगिन विंडो में मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- क्लैट 2026 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड करें और जांचें।
- आवश्यकता होने पर समय-सीमा के भीतर आपत्तियां दर्ज कराएं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल