CLAT 2025 Exam Guidelines: क्लैट एग्जाम कल; परीक्षा के लिए ड्रेस कोड और जरूरी दिशा-निर्देश जानें
Santosh Kumar | November 30, 2024 | 11:59 AM IST | 2 mins read
CLAT 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी, उम्मीदवारों को दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Download CLAT 2027 sample paper PDF with the latest exam pattern. Practice descriptive questions, improve accuracy, and strengthen your preparation for the upcoming CLAT exam.
Download Ebookनई दिल्ली: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट 2025) कल यानी 1 दिसंबर को कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा आयोजित किया जाएगा। एनएलयू ने आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर क्लैट 2025 एडमिट कार्ड पहले ही जारी कर दिए हैं। क्लैट 2025 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को आवश्यक दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा। क्लैट 2025 परीक्षा केंद्र पर पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए ड्रेस कोड और परीक्षा से संबंधित दिशा-निर्देश इस लेख में आगे दिए गए हैं।
Weekly Mock Test: Full Mock Test | Legal | Logical | English | Quantitative | GK & CA
Also See: PYQ's | Maths Ques | Constitutional law | Quant | Grammar Imp. Topics
Current Affairs: July | Aug | Sep | Prep: 30-Day Preparation Plan
CLAT 2027 Sample Papers: Full Sample Papers | Legal Reasoning | Logical Reasoning | GK & CA
क्लैट 2025 परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक दो घंटे के लिए पेन-एंड-पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से आधिकारिक पोर्टल से क्लैट 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2025 Dress Code: क्लैट एग्जाम के लिए ड्रेस कोड
हाल ही में कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) ने क्लैट 2025 परीक्षा के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देश देख सकते हैं।
क्लैट 2025 परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को सीएनएलयू के ड्रेस कोड और निर्देशों का पालन करना होगा। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि परीक्षा हॉल में किन चीजों की अनुमति नहीं है। अभ्यर्थी के लिए ड्रेस कोड इस प्रकार है-
- आरामदायक और सरल कपड़े पहनें।
- शर्ट, ट्राउजर, सलवार कमीज जैसे औपचारिक कपड़े पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त हैं।
- बहुत अधिक जेब वाले कपड़े पहनने से बचें।
- धार्मिक कारणों को छोड़कर, स्कार्फ़, स्टोल या सिर ढकने वाले कपड़े न पहनें।
- बंद पैर के जूते पहनें, पीछे की पट्टियों वाली चप्पलें/सैंडल भी ठीक हैं।
- मोटे तलवों या ऊंची एड़ी वाले जूते न पहनें।
- परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण (जैसे मोबाइल, स्मार्टवॉच, कैलकुलेटर) प्रतिबंधित हैं।
- गहने, बेल्ट और टोपी न पहनें।
Also read CLAT 2025: क्लैट स्कोर पर एडमिशन देने वाले टॉप प्राइवेट लॉ कॉलेज, जानें फीस, एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया
CLAT 2025 Exam Guidelines: परीक्षा दिशानिर्देश
उम्मीदवार एनएलयू द्वारा जारी क्लैट 2025 परीक्षा दिशानिर्देश नीचे देख सकते हैं-
- क्लैट 2025 के लिए अभ्यर्थियों को दोपहर 1 बजे परीक्षा केंद्र पहुंचकर 1:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठना होगा।
- परीक्षा हॉल में प्रवेश करने वाले अभ्यर्थियों को शाम 4 बजे से पहले कक्षा छोड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
- उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश पत्र, सरकारी आईडी प्रमाण, विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि कोई हो) ले जाना होगा।
- परीक्षा केंद्र में बॉलपॉइंट पेन (काला/नीला), पारदर्शी पानी की बोतल, एनालॉग घड़ी और सरकारी आईडी प्रूफ ले जाने की अनुमति है।
- प्रश्न पुस्तिका पर उम्मीदवार की तस्वीर, नाम और प्रवेश पत्र संख्या होगी, जिसे सत्यापित करना होगा।
- अभ्यर्थियों को जवाब केवल ओएमआर शीट पर देना होगा। पहली शीट मूल है, जो परीक्षा के बाद पर्यवेक्षक को देनी होगी।
- अभ्यर्थियों को क्यूबी और ओएमआर शीट नंबर लिखकर उपस्थिति शीट पर हस्ताक्षर करना होगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार