CISF Exam City 2026: एएसआई, फायरमैन, ट्रेड्समैन और ड्राइवर परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | November 17, 2026 | 07:36 PM IST | 2 mins read

सीआईएसएफ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड की आवश्यकता होगी।

सीआईएसएफ एडमिट कार्ड 27 नवंबर, 2026 को जारी किया जाएगा। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने आज एएसआई/एग्जिक्यूटिव (एलडीसीई) 2023, कांस्टेबल (फायर) 2024, कांस्टेबल (ट्रेड्समैन) 2024 और कांस्टेबल (ड्राइवर एवं डीसीपीओ) 2024 की परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शहर सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

सीआईएसएफ एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इस संबंध में सभी पात्र उम्मीदवारों को SMS और ईमेल के माध्यम से सूचना भेज दी गई है। कैंडिडेट सिटी स्लिप में अपने आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं।

CISF Exam City Intimation Slip 2026: डाउनलोड चरण

नीचे बताए गए चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीआईएसएफ सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक cisfrectt.cisf.gov.in/index.php पर विजिट करें।
  • होमपेज पर, करेंट ओपनिंग - सिटी डिटेल लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • सीआईएसएफ एग्जाम सिटी 2026 डाउनलोड करें और प्रिंट लें।

Also read MPPSC Interview Dates 2026: वेटरनरी असिस्टेंट सर्जन और सहायक प्रोफेसर इंटरव्यू शेड्यूल जारी, हॉल टिकट जांचें

इन पदों के लिए ई-एडमिट कार्ड 27 नवंबर, 2026 से सीएसआईएफ भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी नवीनतम अपडेट और महत्वपूर्ण जानकारी के लिए नियमित रूप से सीआईएसएफ की वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CISF Exam Dates 2026: परीक्षा कार्यक्रम

सीआईएसएफ की निम्नलिखित भर्तियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBE) 30 नवंबर और 1 दिसंबर, 2026 को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। नीचे सारणी में परीक्षा कार्यक्रम जांच सकते हैं:

परीक्षा तिथि पद का नाम परीक्षा पाली प्रवेश का समय गेट बंद होने का समय

30.11.2026

एएसआई / कार्यकारी (एलडीसीई)-2023

दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:30 बजे तक

दोपहर 12:30 बजे

दोपहर 01:30 बजे

01.12.2026

कांस्टेबल (फायर)-2024

सुबह 09:00 बजे से सुबह 11:00 बजे तक

सुबह 07:30 बजे

सुबह 08:30 बजे

कांस्टेबल (ट्रेड्समैन)-2024

दोपहर 01:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक

सुबह 11:30 बजे

दोपहर 12:30 बजे

कांस्टेबल (ड्राइवर एवं डीसीपीओ)-2024

शाम 05:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक

दोपहर 03:30 बजे

शाम 04:30 बजे

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]