CISF Constable Admit Card: सीआईएसएफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड जारी, 26 सितंबर को परीक्षा
Saurabh Pandey | September 17, 2025 | 10:37 PM IST | 1 min read
शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया बायोमेट्रिक पंजीकरण से शुरू होती है, जिसके बाद एक ट्रायल टेस्ट होता है। ट्रायल टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा और फिर शारीरिक मानक परीक्षा देनी होती है। लिखित परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए सभी शारीरिक चरणों को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
सीआईएसएफ कांस्टेबल/ ट्रेड्समैन पीईटी, पीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना लॉगिन क्रेडेंशियल - रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
CISF Constable Tradesman Admit Card: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सीआईएसएफ भर्ती पोर्टल cisfrectt.cisf.gov.in पर जाएं।
- सीआईएसएफ कांस्टेबल, ट्रेड्समैन 2025 के लिए एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- अब आवश्यक फील्ड में अपना पंजीकरण आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- स्क्रीन पर एडमिट कार्ड देखने के लिए विवरण सबमिट करें।
- पीईटी और पीएसटी के दौरान उपयोग के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
CISF Constable PET-PST 2025: फिजिकल टेस्ट डेट
सीआईएसएफ कांस्टेबल, ट्रेड्समैन भर्ती 2024 के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी), शारीरिक मानक परीक्षा (पीएसटी) का आयोजन 26 सितंबर 2025 को किया जाना है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ई - प्रवेश पत्र में दिए गए भर्ती केन्द्र पर नियत समय पर रिपोर्ट करें। भर्ती केन्द्र में बदलाव से संबंधित किसी भी अनुरोध को स्वीकार नहीं किया जाएगा।
शारीरिक परीक्षण प्रक्रिया बायोमेट्रिक पंजीकरण से शुरू होती है, जिसके बाद एक ट्रायल टेस्ट होता है। ट्रायल टेस्ट उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दक्षता परीक्षा और फिर शारीरिक मानक परीक्षा देनी होती है। लिखित परीक्षा के लिए पात्र होने के लिए सभी शारीरिक चरणों को उत्तीर्ण करना अनिवार्य है।
CISF Constable PET-PST 2025: फिजिकल टेस्ट विवरण
|
जेंडर
|
न्यूनतम ऊंचाई
|
सीने का माप (सामान्य स्थिति)
|
सीने का माप (सांस भरते समय)
|
|---|---|---|---|
|
पुरुष
|
165 सेमी
|
78 सेमी
|
83 सेमी
|
|
महिला
|
155 सेमी
|
-
|
-
|
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार