CISF Constable Driver Recruitment 2024: सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 3 फरवरी से आवेदन
Saurabh Pandey | January 23, 2025 | 01:29 PM IST | 1 min read
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 चरणों यानी पीईटी / पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन , ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा पास करना होगा।
नई दिल्ली : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने कांस्टेबल ड्राइवर और कांस्टेबल ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर (फायर सर्विसेज के लिए ड्राइवर) पदों के लिए कुल 1124 रिक्तियों की घोषणा की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार सीआईएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट cisfrectt.cisf.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 4 मार्च 2025 तक है।
CISF Constable Recruitment 2025: आयुसीमा
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित कैटेगरी के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
CISF Constable Recruitment 2025: आवेदन शुल्क
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र भरते समय जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी/ईएसएम कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क भुगतान से छूट दी गई है। परीक्षा शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा।
CISF Constable Recruitment 2025: कैटेगरीवाइज रिक्तियों की संख्या
कांस्टेबल
- अनारक्षित - 344 पद
- ईडब्ल्यूएस - 84 पद
- ओबीसी - 288 पद
- एससी - 126 पद
- एसटी - 63 पद
- कुल पदों की संख्या - 845
कांस्टेबल/ड्राइवर कम पंप ऑपरेटर
- अनारक्षित - 116 पद
- ईडब्ल्यूएस - 27 पद
- ओबीसी - 75 पद
- एससी - 41 पद
- एसटी - 20 पद
- कुल पदों की संख्या - 279
Also read UPSC IFS Mains 2024: यूपीएससी आईएफएस मुख्य 2024 परीक्षा के लिए डीएफए 2 जारी; 27 जनवरी तक भरें फॉर्म
CISF Constable Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के 3 चरणों यानी पीईटी / पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन , ट्रेड टेस्ट, लिखित परीक्षा और चिकित्सा परीक्षा पास करना होगा।
सीआईएसएफ कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास भारी मोटर वाहन या परिवहन वाहन या हल्के मोटर वाहन और मोटर साइकिल चलाने का 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल