CG SOS 10th, 12th Result 2025: छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का रिजल्ट sos.cg.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | May 15, 2025 | 05:00 PM IST | 2 mins read
सीजीएसओएस की पूरक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को विशिष्ट विषयों में दोबारा बैठने का अवसर मिलता है। सीजी ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है जो कुछ विषयों में पास नहीं हो पाए।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (सीजी एसओएस) रायपुर ने कक्षा 10वीं, 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीजी एसओएस परीक्षा में शामिल विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं। सीजी एसओएस 10वीं, 12वीं का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए विद्यार्थियों को अपना रोल नंबर दर्ज करना होगा।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर से हाईस्कूल / हायर सेकण्डरी परीक्षा पास करने वाले छात्र जो अपने परीक्षाफल में अंकवृद्धि या श्रेणी सुधार करना चाहते है वे 10वीं, 12वी परीक्षा के उत्तीर्ण वर्ष से एक वर्ष के अंदर छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल, रायपुर द्वारा आयोजित परीक्षा में अधिकतम 1 बार शामिल होकर अंकवृद्धि / श्रेणी सुधार योजना का लाभ ले सकते है। 1 वर्ष के बाद या 1 वर्ष में ही एक से अधिक बार परीक्षा में शामिल होने की पात्रता नहीं होगी।
CG SOS 10th, 12th Result 2025: मार्कशीट डिटेल
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- परीक्षा कोड
- केंद्र कोड
- परीक्षा बोर्ड
- पिता का नाम
- मां का नाम
- जन्म की तारीख
- सब्जेक्ट वाइज मार्क्स
- परिणाम की स्थिति
- समन्वयक हस्ताक्षर
CG SOS 10th, 12th Result 2025: सीजी एसओएस रिजल्ट पुनर्गणना
सीजी एसओएस रिजल्ट की पुनर्गणना एवं उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी प्राप्त करने के लिए छात्र द्वारा परीक्षा परिणाम की घोषणा से 15 दिन की समय-सीमा में वेबसाइट पर उपलब्ध निर्धारित प्रारुप में ही आवेदन करना होगा। छात्र यदि पुनर्गणना कराने का इच्छुक है तो पुनर्गणना प्रारुप के साथ निर्धारित शुल्क 125 रुपये प्रति विषय की दर से जमा करना होगा। पुनर्गणना में अंक बढ़ने पर बढ़े हुए अंकों के साथ परीक्षा परिणाम जारी किया जाएगा, यदि पुर्नगणना में अंक में कमी होती है तो अंक में कमी के साथ परीक्षा परीणाम जारी किए जाएंगे।
CG SOS 10th, 12th Result 2025: पुर्नमूल्यांकन का प्रावधान नहीं
यदि छात्र उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी चाहता है तो आवेदन पत्र के साथ जितने विषय की फोटोकॉपी लेना हो तो प्रति विषय 500 रुपये शुल्क जमा करना होगा। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल में पुर्नमूल्यांकन का प्रावधान नहीं है।
CG SOS 10th, 12th Result 2025: सीजीएसओएस पूरक परीक्षाएं
सीजीएसओएस की पूरक परीक्षाएं मुख्य परीक्षा के बाद आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को विशिष्ट विषयों में दोबारा बैठने का अवसर मिलता है। सीजी ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा उन छात्रों के लिए दूसरा मौका है जो कुछ विषयों में पास नहीं हो पाए। यह उन्हें पास होने के लिए जरूरी अंक पाने का एक और मौका देता है। सीजीएसओएस 10वीं और 12वीं की आपूर्ति परीक्षाएं अगस्त 2025 में आयोजित की जाएंगी। सीजी बोर्ड ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परिणाम सितंबर 2025 में घोषित किए जाएंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल