CGSOS 10, 12 Timetable 2025: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10वीं, 12वीं का टाइम टेबल sos.cg.nic.in पर जारी
Saurabh Pandey | January 29, 2025 | 01:43 PM IST | 1 min read
सीजीएसओएस बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा के दिन कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा और हाई स्कूल की थ्योरी परीक्षा के दिन 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल (सीजीएसओएस) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का टाइम टेबल 2025 जारी कर दिया है। सीजीएसओएस टाइम टेबल में परीक्षा समय और परीक्षा दिवस दिशानिर्देश शामिल है।
सीजीएसओएस टाइम टेबल 2025 के अनुसार, कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 26 मार्च से 21 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएंगी। सीजीएसओएस कक्षा 12वीं ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा 26 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। सीजीएसओएस कक्षा 12वीं की परीक्षा 26 मार्च को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी और 21 अप्रैल को इकोनॉमिक्स विषय के पेपर के साथ खत्म होगी
सीजीएसओएस बोर्ड कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 27 मार्च से 21 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। सीजीएसओएस कक्षा 10वीं परीक्षा 27 मार्च को हिंदी विषय के साथ शुरू होगी और 17 अप्रैल को संस्कृत विषय के साथ खत्म होगी।
CGSOS Time table 2025: परीक्षा हॉल टाइमिंग्स
सीजीएसओएस कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षाएं एक शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा सुबह 8.30 बजे से शुरू होगी, जबकि 11.45 बजे तक चलेगी। छात्रों को परीक्षा हॉल में अपनी सीट पर 8.30 बजे तक बैठ जाना होगा। परीक्षा हॉल में आंसर शीट 8.35 बजे और क्वैश्चन पेपर 8.40 बजे वितरित किया जाएगा। परीक्षार्थी सुबह 8.45 बजे से प्रश्नों का जवाब आंसर-शीट में लिख सकेंगे।
CGSOS Time table 2025: प्रैक्टिकल परीक्षा डेट
सीजीएसओएस बोर्ड ने कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 अप्रैल को आयोजित करने का निर्देश दिया है। बोर्ड ने सीजीएसओएस कक्षा 12वीं की थ्योरी परीक्षा के दिन हाई स्कूल कक्षा 10वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा और हाई स्कूल की थ्योरी परीक्षा के दिन 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षा आयोजित करने का सुझाव दिया है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल