Trusted Source Image

NIOS Exam Fee Schedule 2025: एनआईओएस अप्रैल - मई सार्वजनिक परीक्षा शुल्क शेड्यूल nios.ac.in पर जारी

Saurabh Pandey | January 29, 2025 | 10:45 AM IST | 1 min read

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा अप्रैल परीक्षा के लिए एनआईओएस डेट शीट मार्च 2025 में जारी किए जाने की उम्मीद है।

एनआईओएस 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईओएस 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) ने अप्रैल-मई 2025 में होने वाली सार्वजनिक परीक्षाओं के लिए शुल्क शेड्यूल जारी कर दिया है। एनआईओएस सेकेंडरी, हायर सेकेंडरी परीक्षाओं के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर परीक्षा शुल्क शेड्यूल देख सकते हैं।

एनआईओएस अप्रैल/मई 2025 सार्वजनिक परीक्षा शुल्क बिना विलंब शुल्क के जमा करने की आखिरी तारीख 28 जनवरी से 7 फरवरी 2025 तक है। विलंब शुल्क के साथ 150 रुपये प्रति विषय शुल्क 8 फरवरी से 12 फरवरी 2025 तक जमा किया जा सकता है।

एनआईओएस अप्रैल/मई 2025 सार्वजनिक परीक्षा शुल्क समेकित विलंब शुल्क के साथ 1600रुपये प्रति छात्र 13 फरवरी से 17 फरवरी 2025 तक जमा कर सकते हैं।

NIOS Exam Fee Schedule 2025: एनआईओएस टाइम टेबल जल्द

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (एनआईओएस) द्वारा अप्रैल परीक्षा के लिए एनआईओएस डेट शीट 2025 मार्च 2025 में जारी किए जाने की उम्मीद है। एनआईओएस 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 आधिकारिक वेबसाइट nios.ac.in पर जारी की जाएगी।

एनआईओएस 10वीं, 12वीं टाइम टेबल 2025 को छात्र पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं। एनआईओएस डेट शीट 2025 में छात्रों के लिए निर्देशों के साथ परीक्षा की तारीखों, समय और सब्जेक्ट की जानकारी होगी।

Also read Delhi High Court ने ‘डमी’ छात्रों वाले स्कूलों के खिलाफ राज्य सरकार और सीबीएसई को दिए कार्रवाई के आदेश

NIOS Exam Fee Schedule 2025: परीक्षा पैटर्न, रिजल्ट

एनआईओएस 10वीं और 12वीं परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। एनआईओएस अप्रैल परीक्षा रिजल्ट जून 2025 में जारी किया जाएगा। उम्मीदवार नामांकन संख्या दर्ज करके 10वीं और 12वीं के लिए एनआईओएस बोर्ड परिणाम 2025 चेक कर सकेंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications