Saurabh Pandey | January 28, 2025 | 04:06 PM IST | 1 min read
बता दें कि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 दिसंबर को शुरू हुई और 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 336 पदों को भरना है।
Candidates can download AFCAT question papers along with answers from here.
Free Download
नई दिल्ली : भारतीय वायु सेना ने एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट (एएफसीएटी) एडमिट कार्ड 2025 रिलीज करने की तारीख जारी कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो एएफकैट (AFCAT-01/2025) परीक्षा के लिए पंजीकृत हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट afcat.cdac.in के माध्यम से अपना हॉल टिकट 7 फरवरी शाम 5 बजे से डाउनलोड कर सकेंगे।
Don't Miss: AFCAT Question Papers with Solutions
भारतीय वायु सेना की तरफ से जारी आधिकारिक ब्रोशर में लिखा है कि 7 फरवरी 2025 शाम 5 बजे से आधिकारिक वेबसाइट https://afcat.cdac.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए "एडमिट कार्ड डाउनलोड करें" लिंक पर क्लिक करना होगा। आपको अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। यदि उम्मीदवार को अपने पंजीकृत ईमेल आईडी पर अपना प्रवेश पत्र नहीं मिलता है या वह वेबसाइट से उसे डाउनलोड नहीं कर पाता है, तो उसे एएफसीएटी क्वेरी सेल सी-डैक, पुणे (फोन नंबर: 020-25503105 या 020-25503106) से पूछताछ करनी होगी।
AFCAT 2025 परीक्षा 22 और 23 फरवरी, 2025 को आयोजित की जाएगी। एएफकैट परीक्षा में 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम अंक 300 हैं। परीक्षा में सामान्य जागरूकता, मौखिक, अंग्रेजी में योग्यता, संख्यात्मक, योग्यता और रीजनिंग और सैन्य योग्यता परीक्षा के प्रश्न शामिल होंगे। एएफकैट परीक्षा की अवधि 2 घंटे है।
Also read UKPSC RO,ARO Prelims Exam: यूकेपीएससी आरओ, एआरओ प्रीलिम्स परीक्षा कल, एग्जाम गाइडलाइंस जानें
बता दें कि एयर फोर्स कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 2 दिसंबर को शुरू हुई और 31 दिसंबर, 2024 को समाप्त हुई थी। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में 336 पदों को भरना है।