CG NMMSE Answer Key 2026: छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्कॉलरशिप परीक्षा के मॉडल आंसर जारी, 25 मई तक दर्ज कराएं आपत्ति
Saurabh Pandey | May 20, 2026 | 05:48 PM IST | 2 mins read
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल ने 2 मई 2026 को आयोजित हुई राष्ट्रीय स्कॉलरशिप परीक्षा (NMMS) के मॉडल आंसर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल छात्र किसी भी उत्तर पर आपत्ति होने पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 25 मई 2026 तक ऑफलाइन माध्यम से अपना दावा दर्ज करा सकते हैं।
नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE), रायपुर द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय साधन सह प्रावीण्य छात्रवृत्ति परीक्षा' (NMMSE) के मॉडल उत्तर आधिकारिक तौर पर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही, यदि किसी परीक्षार्थी को जारी किए गए किसी भी प्रश्न के उत्तर पर कोई आपत्ति है, तो वे मंडल के समक्ष अपना दावा-आपत्ति आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। दावा-आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 19 मई 2026 से शुरू हो चुकी है और इसकी अंतिम तिथि 25 मई 2026 निर्धारित की गई है।
यदि किसी छात्र को मंडल द्वारा जारी आदर्श मॉडल उत्तर में कोई त्रुटि मिलती है, तो वह प्रमाणों के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। छात्र 19 मई से 25 मई 2026 तक केवल कार्यालयीन दिनों (Working Days) में सुबह 10:30 बजे से शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति सबमिट कर सकते हैं।
सीजी एनएमएमएसई आंसर की के खिलाफ आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन 'सचिव, छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर' के नाम से तैयार कर मंडल के आवक कक्ष (Inward Section) में भौतिक रूप से जमा किया जाना चाहिए।
दावा-आपत्ति के लिए जरूरी शर्तें और नियम
मंडल ने स्पष्ट किया है कि केवल उन्हीं आवेदनों पर विचार किया जाएगा जो निम्नलिखित नियमों के दायरे में होंगे-
- अनिवार्य विवरण और दस्तावेज - आवेदन पत्र में परीक्षार्थी का नाम, रोल नंबर, हस्ताक्षर और प्रवेश पत्र की छायाप्रति संलग्न होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपत्ति के पक्ष में ठोस प्रमाण भी देना होगा।
- डाक द्वारा भेजने पर नियम - यदि कोई अभ्यर्थी डाक के माध्यम से आपत्ति भेजता है और वह समय सीमा के भीतर मंडल को प्राप्त नहीं होती या उसमें देरी होती है, तो इसके लिए मंडल जिम्मेदार नहीं होगा और उस पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
- समय सीमा के बाद - निर्धारित अंतिम तिथि (25 मई 2026, शाम 5 बजे) के बाद मिलने वाले किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
- ई-मेल मान्य नहीं - मंडल ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि ई-मेल के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्तियों को कतई मान्य नहीं किया जाएगा। छात्रों को तय प्रारूप में ही ऑफलाइन आवेदन सौंपना होगा।
कब आयोजित हुई थी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा राज्य के होनहार छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से इस परीक्षा का आयोजन 2 मई 2026 को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित छात्रों को आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता/छात्रवृत्ति दी जाती है। परीक्षा संपन्न होने के बाद अब मंडल ने मूल्यांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए इसके मॉडल आंसर प्रकाशित किए हैं।
अगली खबर
]RRB Section Controller Exam Date: आरआरबी सेक्शन कंट्रोलर सीबीएटी परीक्षा की डेट घोषित, 6 जून को होगा एग्जाम
जिन उम्मीदवारों ने सीबीटी परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, वे अब इस दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। यह जानकारी आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइटों पर जारी एक नोटिस के माध्यम से दी गई है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल