CG ASO 2025 Answer Key: छत्तीसगढ़ एएसओ परीक्षा की आंसर की जारी, 30 अप्रैल तक दर्ज करें आपत्ति, जानें शुल्क

Santosh Kumar | April 23, 2025 | 05:42 PM IST | 2 mins read

यदि किसी अभ्यर्थी को एएसओ परीक्षा की आंसर की पर कोई आपत्ति है तो वह 30 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।

छत्तीसगढ़ व्यापम ने एएसओ के लिए भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की थी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ में आयोजित सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर-की आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थी अब अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अगर किसी उत्तर को लेकर कोई आपत्ति है तो वे 30 अप्रैल 2025 तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने इस संबंध में आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है।

छत्तीसगढ़ व्यापम ने सहायक सांख्यिकी अधिकारी (एएसओ) के लिए भर्ती परीक्षा 13 अप्रैल 2025 को आयोजित की थी। इस परीक्षा की मॉडल आंसर की 23 अप्रैल 2025 को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई है।

CG ASO 2025 Answer Key: आपत्ति शुल्क

यदि अभ्यर्थी को किसी उत्तर पर कोई आपत्ति हो तो वह 30 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति दर्ज कराने के लिए अभ्यर्थी को अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से पोर्टल पर लॉगइन करना होगा।

अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न ₹50 का शुल्क देना होगा। बिना शुल्क के तथा डाक या व्यक्तिगत रूप से प्रस्तुत आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। आपत्ति दर्ज करते समय आवश्यक प्रमाण (दस्तावेज) अपलोड करना आवश्यक है।

Also read CG PPT 2025 Admit Card: सीजी पीपीटी और प्री एमसीए प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Chhattisgarh ASO Answer Key: एएसओ अंतिम आंसर की जल्द

इसके अलावा निर्धारित तिथि और समय के बाद कोई भी आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। बिना प्रमाण के दी गई आपत्तियां भी खारिज कर दी जाएंगी। आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा जांच की जाएगी और उनका निर्णय अंतिम होगा।

आपत्तियों की समीक्षा के पश्चात सीजी व्यापम द्वारा एएसओ 2025 अंतिम आंसर की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परिणाम तैयार किया जाएगा। आपत्ति दर्ज करने की विस्तृत प्रक्रिया मैनुअल आपत्ति पोर्टल में दी गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को आंसर की डाउनलोड करनी हो या परीक्षा से संबंधित कोई जानकारी प्राप्त करनी हो तो वे व्यापम हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 या 8269801982 पर सुबह 10 बजे से शाम 5:30 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।

[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]