राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की कमी का मुद्दा उठाया, पीएम मोदी से मांगा जवाब
Santosh Kumar | September 20, 2026 | 03:59 PM IST | 2 mins read
राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हॉस्टल है नहीं तो पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहना पड़ता है। सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर - इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है।''
नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विद्यार्थियों के लिए छात्रावास की कमी का मुद्दा उठाया और उनके सामने आ रही इस समस्या पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जवाब मांगा। राहुल ने शनिवार को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा की टिप्पणी का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा, ''सरकार के पास दीया जलाने के लिए पैसा है - हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? यह सवाल कल इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा। वह गांव से शहर पढ़ाई करने आई है।'' लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कई लड़कियां इसी वजह से अपनी पढ़ाई छोड़ देती हैं क्योंकि रहने के लिए कोई जगह नहीं होती।
राहुल ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हॉस्टल है नहीं तो पेइंग गेस्ट (पीजी) में रहना पड़ता है। सिर्फ सुरक्षित रहने में लाखों खर्च हो जाते हैं। हर महीने किराए की चिंता, और बेघर होने का डर - इसी में पढ़ाई करनी पड़ती है।''
राहुल गांधी ने पीएम मोदी से मांगा जवाब
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा, ''और आवास भत्ता? महंगाई के साथ बढ़ता नहीं, ऊपर से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। नरेन्द्र मोदी जी - उस बच्ची के सवाल का कोई जवाब है आपके पास?''
कांग्रेस के पवन खेड़ा ने राहुल के इस पोस्ट को दोबारा साझा करते हुए कहा, ''प्रचार-प्रसार, डिजाइनर कपड़े, महंगी गाड़ियां, विमान..आदि। मोदी के पास भारत के युवाओं की शिक्षा को छोड़कर बाकी हर चीज के लिए पैसे हैं।''
उन्होंने कहा, ''कोई पर्याप्त बुनियादी ढांचा नहीं, कोई छात्रावास नहीं, कोई नौकरियां नहीं। ऐसे में विद्यार्थियों की डिग्री की प्रामाणिकता लगभग अप्रासंगिक है। शिक्षा के प्रति उनकी अवहेलना यह बताती है कि वे कितने 'शिक्षित' हैं।''
'सिस्टम' ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया
राहुल गांधी ने शनिवार को कहा था कि एक 'सिस्टम' ने पूरे देश पर कब्जा कर लिया है और वह नहीं चाहता कि छात्र उसके सामने अपने बुनियादी मुद्दों को लेकर सवाल उठाएं, इसी डर से यह छात्र नहीं ''अंधभक्त'' चाहता है जो छात्रों को प्रताड़ित करता है ताकि कोई सवाल न उठे और मनमानी चलती रहे।
यह टिप्पणी भाजपा के गढ़ इंदौर में राहुल के कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' के पांचवें संस्करण के दौरान आई जहां उन्होंने 'सिस्टम बनाम छात्र' विषय पर चर्चा की और शिक्षा, भर्ती तथा रोजगार के मुद्दों पर युवाओं के साथ बातचीत की।
अगली खबर
]Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान सीईटी एग्जाम शेड्यूल में बदलाव की तैयारी, कब होगी परीक्षा? जानें अपडेट
एक यूजर के सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि दोनों परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव किया जाएगा। यह परीक्षा राजस्थान सरकार की विभिन्न अधीनस्थ और क्लर्कियल सेवाओं में भर्ती के लिए एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार