CGSSB FWLN Result 2026: सीजी सैंपल सहायक और लैब असिस्टेंट परिणाम cgssb.cgstate.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | October 27, 2026 | 06:56 PM IST | 2 mins read
सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन बोर्ड (CGSSB) ने आज नमूना सहायक, लैब असिस्टेंट (औषधि) और लैब असिस्टेंट (खाद्य) भर्ती परीक्षा (FWLN26) की अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित कर दिया है। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट cgssb.cgstate.gov.in पर जाकर सीजी सैंपल सहायक एवं लैब असिस्टेंट 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं।
सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। हालांकि, फाइनल आंसर की और स्कोर लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी।
बोर्ड ने आधिकारिक नोटिस में बताया कि, “भर्ती परीक्षा का मॉडल उत्तर वेबसाइट पर प्रदर्शित किए गए एवं प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा करवाकर अंतिम उत्तर तैयार किया गया है। 27 अक्टूबर, 2026 को उक्त परीक्षा का अंतिम उत्तर तथा परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।”
Also read
CGSSB OT Technician Result 2026: सीजीएसएसबी ओटी टेक्नीशियन रिजल्ट जारी; फाइनल आंसर की डाउनलोड करें
सीजी सैंपल असिस्टेंट एंड लैब असिस्टेंट 2026 स्कोर लिस्ट में रोल नंबर, आवेदन संख्या, कैंडिडेट का नाम, कैटेगरी, जेंडर, जन्म तिथि और प्राप्त कुल अंक सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि, उम्मीदवार का व्यक्तिगत विवरण, जाति और श्रेणी, आवेदन पत्र में दी गई जानकारी पर आधारित हैं।
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवार ही चयन प्रक्रिया के अगले चरण में उपस्थित होने के लिए पात्र होंगे। लिखित भर्ती परीक्षा का आयोजन 20 सितंबर, 2026 को किया गया था। नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर सीजी व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
CGSSB Sample Assistant and Lab Assistant Result 2026: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीजीएसएसबी सैंपल असिस्टेंट रिजल्ट 2026 जांच सकते हैं:
- सीजीएसएसबी रिजल्ट पोर्टल https://cgssb.cgstate.gov.in/Post?PostID=RESULT पर जाएं।
- ‘नमूना सहायक / लैब असिस्टेंट (औषधि) / लैब असिस्टेंट (खाद्य) परीक्षा - रिजल्ट’ पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें व सबमिट करें।
- स्क्रीन पर परीक्षा परिणाम प्रदर्शित होगा। इसे जांचें, डाउनलोड करें व प्रिंट निकालें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार